Ankit Gupta और Priyanka Chahar Choudhary को Nach Baliye 10 के लिए मेकर्स ने किया एप्रोच?

Summary :

जब भी प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता साथ दिखाई देते है तो इनके चाहने वाले ख़ुशी से झूम उठते हैं। ऐसे में अब इनके फैंस के लिए एक ज़रूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो, ‘नच बलिये 10’ में प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता बिग बॉस के बाद से काफी मशहूर हो गए हैं। इस शो में इन दोनों को देख लोगों के मन में यही सवाल उठता है कि क्या ये दोनों कपल हैं। इन दोनों का रिश्ता क्या है ये अभी तक सवाल बना हुआ है। वैसे तो अंकित और प्रियंका एक-दूसरे को अपना दोस्त बताते हैं लेकिन जब ये अपना हक़ जताते है तो सभी को यही लगता है कि इनके बीच कुछ चल रहा है। 
वहीं, फैंस भी इन्हे हमेशा साथ देखना चाहते हैं। जब भी प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता साथ दिखाई देते है तो इनके चाहने वाले ख़ुशी से झूम उठते हैं। ऐसे में अब इनके फैंस के लिए एक ज़रूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो, ‘नच बलिये 10’ में प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता पार्टिसिपेट कर सकते हैं। 
दोनों को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। आपको बता दें, नच बलिये 10 दो साल के बाद टीवी पर वापस आने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक, इस सीजन में 10 कंटेस्टेंट होंगे। ऐसे में खबर आई है कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी नच बलिये 10 में एक साथ आएंगे। 
खबर के अनुसार अंकित और प्रियंका को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है और दोनों से अभी इसे लेकर चर्चा चल रही है। आपको बता दें, प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। इसके अलावा ये दोनों साथ में एक शो भी कर चुके हैं। 
अब ये दोनों इस शो में आने के लिए हामी भरते है या नहीं ये जानने के लिए इनके फैंस बेक़रार हो रहे हैं। वहीं, अगर इन दोनों ने इस शो में हिस्सा लिया तो इनके रिश्ते पर मुहर लग जाएगी। 

Desk Team