बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर सियासत गर्म है। राजद के कई नेता उनके आगमन का विरोध कर रहे हैं, वहीं भाजपा के नेता शास्त्री के स्वागत करने की बात कर रहे हैं। इस बीच, पटना की सड़कों पर उनके स्वागत में लगाए गए पोस्टर फाड़ने की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोग भी अब शास्त्री के समर्थन में उतर गए हैं।
नवाब अली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बताए जाते हैं
प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर शास्त्री के स्वागतa में लगाया गये एक पोस्टर की चर्चा खूब हो रही है। इस पोस्टर में बिहार को सनातन धर्म का मक्का भी बताया गया है। नवाब अली द्वारा शास्त्री के स्वागत में लगाए पोस्टर में लिखा है, विपक्षियों की गली में मची है खलबली, बजरंगबली जी के समर्थन में खड़ा है नवाब अली, सनातन धर्म का मक्का बिहार की पावन धरती पर बागेश्वर जी का हार्दिक अभिनंदन है।
24 घंटे लंगर चलाने की व्यवस्था
ज्ञात हो कि धीरेंद्र शास्त्री पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ के प्रांगण में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा और प्रवचन करेंगे। 15 मई को शास्त्री का दिव्य दरबार सजेगा। इसको लेकर तरेत पाली में जोर शोर से तैयारी चल रही है और इसे लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह है। शास्त्री के कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है। ग्रामीण पूरी तरह इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से जुटे हुए हैं। इस दौरान यहां 24 घंटे लंगर चलाने की व्यवस्था की गई है।


Download Android App
Download iOS App



