अंकिता लोखंडे अब छोटे पर्दे को बाए-बाए कर फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से बड़े सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त एंट्री मार चुकी हैं। वैसे बॉलीवुड में अपने कदम रखने के बाद अंकिता अब धीरे-धीरे अपने जलवे बिखेर रही हैं। हाल ही में अंकिता लोंखंडे ने सोशल मीडिया पर एक बेहद शानदार आदाओं वाला अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।

इसमें अभिनेत्री सवार लें गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान अंकिता ट्रांसपैरेंट साड़ी पहने हुए नजर आई। इतना ही नहीं अपने इस गजब के डांस से उन्होंने माधुरी और श्रीदेवी की याद दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

पहले यहां देखें अंकिता का डांस वीडियो…
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे ‘हवा के झोंके’ गाने पर बेहतरीन अंदाज में डांस करते हुए दिख रही हैं। वैसे कुछ भी हो अदाकारा इस वीडियो में कायम ढा रही है। अंकिता ने इस वीडियो को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा है साड़ी डांस और अच्छा म्यूजिक क्या मेल है। वैसे अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर फैंस अपनी जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली अंकिता लोखंडे साल 2009 में सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया। इस सीरियल के बाद अंकिता की जैसे मानों किस्मत पलट गई हो,जी हां क्योंकि इसी शो की वजह से एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी उछाल आया। इसके बाद अंकिता लोखंडे ने साल 2019 में कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी की रानी में काम किया।


Download Android App
Download iOS App



