फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल इसी दिन यानि 14,जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले सुशांत सिंह ने इस टीवी शो में मानव का किरदार निभाया अदा किया और इसी से उन्हें घर-घर में एक अलग और खास पहचान भी मिली थी। इस सीरियल अर्चना का किरदार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने निभाया था और दर्शकों ने ऑनस्क्रीन जितनी मानव-अर्चना की जोड़ी पसंद थी, उससे कही ज्यादा फैंस को ये जोड़ी ऑफस्क्रीन अच्छी लगती थी। सुशांत और अंकिता एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

वहीं, कुछ समय बाद आपसी मतभेद की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। बेशक इन दो स्टार के बीच कुछ भी सही नहीं था, लेकिन अंकिता लोखंडे के दिल में आज भी सुशांत के लिए सम्मान है। सुशांत के निधन की खबर सुनकर कई दिनों अंकिता सदमे में रही। ऐसे में आज सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर अंकिता ने अपने घर पर पूजा रखी है।

अंकिता ने घर पर रखी पूजा…
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें हवन होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। साथ ही बैकग्राउंड में ओम सुनाई दे रहा है, हालांकि, इस पोस्ट में खुद कही अंकिता नजर नहीं आयी हैं। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अंकिता हवन कर रही हैं।

अंकिता ने पूजा करते हुए स्टोरी शेयर करने से पहले कुछ फोटोज साझा की थी। तस्वीरों में अंकिता समुंदर के किनारे खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ अंकिता ने अपने मन की बात लिखते हुए कहा , दूरी मायने नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि दिन खत्म होने पर हम सब एक ही छत के नीचे हैं।

गौरतलब है, अंकिता लोखंडे अक्सर स्वर्गीय एक्टर सुशांत के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सुशांत की मौत हो जाने के बाद एक्ट्रेस को इस बात से उबरने में भी काफी समय लगा। एक्टर के निधन के बाद उन्हें सुशांत के घर स्पॉट किया गया वहीं पिछले दिनों अंकिता ने बताया था कि वो सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हैं। लेकिन सुशांत की पुण्यतिथि के ठीक एक दिन पहले ही वो एक्टिव हो गईं हैं।

टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के साथ ही सुशांत और अंकिता को एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। जिसके बाद ये रिश्ता सालों तक चला और फिर एकदम से दोनों के रिश्ते के बीच सब खत्म हो गया। यही नहीं इनके फैंस दोनों को साथ में शादी करते हुए देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थे। हालांकि, सुशांत ने टीवी से किनारा कर बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए थे और इसके साथ ही उनका अंकिता से ब्रेकअप हो गया था। लेकिन दोनों के बीच रिलेशनशिप खत्म होने के बावजूद ये कपल अच्छे दोस्त बने हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



