अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, एक्ट्रेस ने होने वाले पति संग लगाए ठुमके

Summary :

टीवी जगत की मशहूर अदकारा अंकिता लोखंडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग बहुत जल्द अपनी नई जर्नी शुरू करने जा रही हैं।

टीवी जगत की मशहूर अदकारा अंकिता लोखंडे  अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग बहुत जल्द अपनी  नई जर्नी शुरू करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता 14 दिसंबर 2021 को विक्की संग सात फेरे लेंगी। इस कपल की शादी की  रस्में शुरू हो गई हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर इस जोड़े का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने बेहतरीन डांस मूव्स से धमाल मचाते देखे जा सकते हैं। 
अंकिता और विक्की के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  एक फैन पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में ये जोड़ा क्लब के अंदर पंजाबी गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो जहां अंकिता गोल्डन साड़ी में दिख रही हैं तो वहीं विक्की ग्रे एंड ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों ही अपने बेहतरीन डांस मूव्स से धमाल मचाते देखे जा सकते हैं, वीडियो में दोनों काफी खुश लग रहे हैं। 


शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन 
जानकारी के लिए बता दें, अंकिता और विक्की साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और ये दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। शुक्रवार के दिन विक्की जैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में विक्की जैन महाराष्ट्रियन स्टाइल में नजर आ आए और दूसरी फोटो में वो अपनी लेडीलव अंकिता के साथ दिखे। फोटो में अंकिता भी महाराष्ट्रियन लुक में काफी स्टनिंग लगी।
वैसे विक्की और अंकिता की इन तस्वीरों को देखर ऐसा लगता है कि, ये उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज हैं। खैर, बाद में अंकिता ने खुद अपनी प्री-वेडिंग फंक्शन के बारें एक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दीं। 

Desk Team