#MeeToo: Subhash Ghai के खिलाफ इस अभिनेत्री ने दर्ज कराई FIR, जबरन किस करने का लगाया आरोप

Summary :

बॉलीवुड में इन दिनों मीटू आंदोलन के जरिए कई यौन शोषण के शॉकिंग मामले सामने आ रहे हैं। इन्हीं मामलों के बीच अभिनेत्री केट शर्मा ने फिल्म निर्देशक Subhash Ghai

बॉलीवुड में इन दिनों मीटू आंदोलन के जरिए कई यौन शोषण के शॉकिंग मामले सामने आ रहे हैं। इन्हीं मामलों के बीच अभिनेत्री केट शर्मा ने फिल्म निर्देशक Subhash Ghai पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्हीं मामलों में पहले नाना पाटेकर से लेकर साजिद खान तक बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियों पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लग चुका है।

इस अभिनेत्री ने Subhash Ghai पर लगाया यह गंभीर आरोप

बता दें कि अभिनेत्री केट शर्मा ने आरोप लगाया है कि Subhash Ghai ने अगस्त में उन्हें अपने पास बुलाया और उन्हें मसाज करने के लिए कहा, उस समय वहां पर 5 से 6 लोग मौजूद थे।

केट ने कहा कि मैंने उनका मसाज किया और हाथ धोने के लिए अंदर चली गई, लेकिन उस समय ही सुभाष घई मेरे पीछे आए और मुझे के कमरे में बात करने के लिए बुलाया तो उस समय सुभाष घई ने मुझे किस करने की कोशिश की। केट शर्मा की इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पहले भी लग चुका है Subhash Ghai पर यौन शोषण का आरोप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी निर्देशक Subhash Ghai पर एक और महिला ने आरोप लगाया हुआ है। सुभाष पर महिला ने आरोप लगाते हुए अपने बयान में कहा था कि घई ने उसके पेय पदार्थ में नशीला पदाथ मिला दिया और उसका यौन उत्पीडऩ किया था।

I am surely a grt supporter of d metoo movement n women empowerment bt hope that those taking undue advantage of the movement do not end up diluting it 4their own short time fame. I feel grief if some one trying 2harm my reputation.Any way my lawyers will take care of matter

— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) October 14, 2018

वहीं Subhash Ghai ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए सफाई देते हुए कहा था कि आजकल मशहूर लोगों पर इस तरह के आरोप लगाना एक फैशन सा बन गया है। उन्होंने कहा था कि ऐसे आरोपों के खिलाफ जाए कर वह मानहानि का दावा करेंगे।

Destiny shows u good times bad times-I m deeply pained 2b gripped in this movement but thank those who know me n my respect I shower to women n their dignity in spite of our cosmetic world we live n react more thru our love affection n respect Now seen in different perspectives

— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) October 12, 2018

Desk Team