अब Metoo की आंच पहुंची इंडियन आइडल’ तक, चैनल ने Anu Malik को हटा जज की कुर्सी इन दो सिंगर्स को देदी

Summary :

बॉलीवुड में इन दिनों चल रहे मी टू अभियान की गाज अब मशहूर गायक संगीतकार Anu Malik पर गिर पड़ी है। यौन उत्पीडऩ के आरोपों में घिरने के बाद अब अनु मलिक

बॉलीवुड में इन दिनों चल रहे मी टू अभियान की गाज अब मशहूर गायक संगीतकार Anu Malik पर गिर पड़ी है। यौन उत्पीडऩ के आरोपों में घिरने के बाद अब अनु मलिक ने इंडियन आयडल सीजन 10 छोड़ दिया है। अनु इस शो से जज के रूप में जुड़े हुए थे।

गौरतलब है कि Anu Malik पर 4 महिलाओं के यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है। जिनमें से मशहूर गायिका श्वेता पंडित और गायिका सोना महापात्र मुख्य है। अब इन दो महिलाओं के बाद दो अन्य महिलाओं ने भी अनु मलिक पर यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है।

हालांकि उन्होंने उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं करी है। जिसके बाद Anu Malik पर लगातार प्रेशर बन रहा था और शो के मेकर्स विकल्पों पर विचार कर रहे थे। बढ़ते दबाव के बाद उन्होंने जज के पद से हटा दिया गया है। इस शो को अनु मलिक के अलावा म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी और गायिका नेहा कक्कड़ जज कर रही है। लेकिन अब अनु मलिक को प्रतिस्थापित करने वाले पहले अतिथि संगीत निर्देशक जोड़ी, सलीम-सुलेमान होंगे।

अनु मलिक ने एक बयान में कहा की…

सूत्र बताते हैं कि शनिवार शाम को चैनल हेड और Anu Malik के बीच एक मीटिंग हुई। उसी में ये फैसला किया गया।हालांकि जज की कुर्सी छिन जाने को लेकर जब एक एंटरटेनमेंट साइट ने अनु मलिक से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम से हटने का फैसला लिया है क्योंकि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं।

वह साल 2004 से इंडियन आइडल के जज पैनल में रहे हैं। बता दें कि मलिक ने कहा, ‘मैंने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा। चैनल भी इस पर राजी है। शुक्रिया।

बयान में कहा गया है Anu Malik इंडियन आइडल के जूरी पैनल का हिस्सा नहीं है। शो अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलता रहेगा और हम इंडियन आइडल सीजन 10 की प्रतिभाओं को जज करने के लिए विशाल और नेहा के साथ भारतीय संगीत के कुछ बड़े नामों को आमंत्रित करेंगे।

Desk Team