अनुपम खेर ने अपने बर्थडे पर दिया खुद को चैलेंज, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Summary :

अनुपम खेर बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो एक्टर हैं जिनके बिना हिंदी सिनेमा अधूरा सा लग सकता है। उन्होंने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्में की हैं और सभी किरदारों को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। ऐसे लगता है मानो उन्होनें अपने हर किरदार को सिर्फ बखूबी निभाया नहीं है, बल्कि जिया है। यही कारण है कि लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अनुपम खेर ने अनाउंस किया अपना अपकमिंग प्रोजेक्ट । वो TANVI THE GREAT फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर का आज यानी 7…

अनुपम खेर बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो एक्टर हैं जिनके बिना हिंदी सिनेमा अधूरा सा लग सकता है। उन्होंने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्में की हैं और सभी किरदारों को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। ऐसे लगता है मानो उन्होनें अपने हर किरदार को सिर्फ बखूबी निभाया नहीं है, बल्कि जिया है। यही कारण है कि लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने है।

  • अपने जन्मदिन के खास मौके पर अनुपम खेर ने अनाउंस किया अपना अपकमिंग प्रोजेक्ट ।
  • वो TANVI THE GREAT फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर का आज यानी 7 मार्च को जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अनुपम खेर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। ये प्रोजेक्ट एक्टर के दिल के बेहद करीब है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुपम अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में अनाउंस किया, अनुपम ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि वो TANVI THE GREAT फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग कल यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर शुरू की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

एक्टर के दिल के  करीब है ये प्रोजेक्ट

बता दें कि अनुपम खेर ने बीते दिन भी एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुपम ने कहा था कि “कल यानी 7 मार्च को मेरा जन्मदिन है। जन्मदिन का मतलब है लाइफ के एक और नए साल की शुरुआत और इस नए साल को लाने की जिम्मेदारी कैलेंडर की तारीखों ने ले रखी है। बड़ी ही ड्यूटी के साथ वो इन तारीखों को लाती रहती है और हमारा बर्थडे वापस आ जाता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

वीडियो में आगे अनुपम बताते है  कि आज से कुछ साल पहले मैंने तय किया था कि मैं अपने जन्मदिन पर हर साल  कुछ खास करूंगा और खुद को चैंलेज दूंगा। इस साल भी मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं, जो मैं बहुत सालों से करना चाह रहा था, जो मेरे दिल के बहुत करीब है और आज अनुपम ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करके खुलासा कर दिया। वहीं, अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस और यूजर्स एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Desk Team