Anupama Spoiler: भरोसे की कीमत चुकाएगी अनुपमा! अपनी ही सहेली बनेगी दुश्मन, बुलडोजर से टकराएगी सच्चाई

Summary :

Anupama Spoiler 18 Jan: टीवी का सबसे फेमस शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने वाला है। कहानी में ऐसा भूचाल आने वाला है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे। जहां एक तरफ अनुपमा इंसाफ की लड़ाई लड़ रही होगी, वहीं दूसरी तरफ उसे सबसे बड़ा धोखा मिलने वाला है। Anupama Spoiler 18 Jan: चॉल बचाने के लिए मुंबई भागी अनुपमा शो में दिखाया जाएगा कि जिस चॉल में अनुपमा रह रही थी, उस पर अब बुलडोजर चलने वाला है। जैसे ही अनुपमा को पता चलता है कि दोपहर 12 बजे चॉल तोड़ दी जाएगी, वह बिना समय गंवाए…

Anupama Spoiler 18 Jan: टीवी का सबसे फेमस शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने वाला है। कहानी में ऐसा भूचाल आने वाला है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे। जहां एक तरफ अनुपमा इंसाफ की लड़ाई लड़ रही होगी, वहीं दूसरी तरफ उसे सबसे बड़ा धोखा मिलने वाला है।

Anupama Spoiler 18 Jan: चॉल बचाने के लिए मुंबई भागी अनुपमा

Anupama Spoiler 18 Jan
Anupama Spoiler 18 Jan ( Source : Social Media )

शो में दिखाया जाएगा कि जिस चॉल में अनुपमा रह रही थी, उस पर अब बुलडोजर चलने वाला है। जैसे ही अनुपमा को पता चलता है कि दोपहर 12 बजे चॉल तोड़ दी जाएगी, वह बिना समय गंवाए मुंबई निकल पड़ती है। अनुपमा के साथ राही, प्रेम और प्रेरणा भी वहां पहुंचते हैं।

बुलडोजर के सामने खड़ी होगी ‘Anupama’

Anupamaa
Anupamaa ( Source : Social Media )

चॉल पहुंचते ही अनुपमा देखती है कि वहां अफरा-तफरी मची हुई है। लोग अपने घर बचाने की गुहार लगा रहे होते हैं। तभी अनुपमा बुलडोजर के सामने खड़ी हो जाती है और चॉल तोड़ने से रोकने की कोशिश करती है। यह सीन दर्शकों की आंखें नम कर देगा।

रजनी चलेगी सबसे खतरनाक चाल

Anupama
Anupama ( Source : Social Media )

यहीं से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा। रजनी सबके सामने दावा करेगी कि चॉल को तोड़ने की एनओसी पर खुद अनुपमा ने साइन किए थे।
रजनी की यह बात सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जिसे वो अपना समझती थी, वही सबसे बड़ा धोखा देगी।

Parag Kothari और रजनी की साजिश होगी बेनकाब

Anumpamaa spoiler
Anumpamaa spoiler ( Source : Social Media )

अनुपमा को जल्द ही पता चल जाएगा कि रजनी और पराग एक-दूसरे से मिले हुए हैं। दोनों ने मिलकर उसे फंसाने की साजिश रची थी। अब अनुपमा चुप नहीं बैठेगी और रजनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का फैसला करेगी।

Rupali Ganguly- अनुपमा बनेगी काल, बर्बाद होगा पराग

अनुपमा की लड़ाई रंग लाएगी। रजनी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी और चॉल न टूटने की वजह से पराग का पूरा खेल खराब हो जाएगा। वहीं कोठारी परिवार पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।

आने वाले एपिसोड्स में होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

1. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी?
2. क्या रजनी और पराग को उनकी साजिश की सजा मिलेगी?

Read More: AR Rahman पर आग बबुला हुई Kangana Ranaut, जानें क्या है पूरा मामला

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।