सेलिब्रिटीज को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग, सल्ट शेमिंग, यहां तक रेप थ्रेट्स तक से गुज़ारना पड़ता है। ऐसा ही कुछ अब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के साथ हुआ। आपको बता दे आलिया इन दिनों चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की थीं। जिस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

इस बात से वो काफी घबराई हुई हैं और उनका मानना है कि वो अपनी लाइफ में इतना कभी नहीं डरीं जितना डर उन्हें पिछले कुछ हफ्तों में अपनी फोटोज पर कमेंट्स पढ़कर लगने लगा है। इसी के साथ उन्होंने पुरानी याद भी शेयर की है और अपने इमोशंस खोल कर दुनिया के सामने रख दिए है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा- पिछले कुछ हफ्ते मेरी मेंटल हेल्थ के लिए काफी मुश्किल रहे हैं। जब से मैंने लिंगरी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं मुझे बहुत भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं। मैंने कभी भी इतना डरा हुआ और सहमा महसूस नहीं किया कि मेरे दिमाग में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने का ख्याल भी आ गया। हम लोग उस देश में रहते हैं जहां पर लोग औरतों के सेक्शुअल असाल्ट के बाद कैैंडल मार्च निकालते हैं, लेकिन जब वो जिंदा रहती है तो उसे कोई प्रोटेक्ट नहीं करता।
सच तो ये है कि इंडिया में महिलाएं सेक्शुअली हैरास होते हुए ही बड़ी होती हैं। मैं ऐसे ही भद्दे कमेंट्स सुनते हुए बड़ी हुई हूं। यही नहीं माइनर एज में एक मिडिल एज्ड शख्स ने मेरा सेक्शुअल असाल्ट भी किया था। ये कुछ लोग ऐसी ही मानसिकता के हैं जो मुझे फॉलो करते हैं, मेरी फोटोज देखते हैं और उसके बाद मुझे हैरास भी करते हैं। जो कुछ भी मैं पोस्ट करती हूं अगर उससे लोगों को असहमति है तो वे मुझे अनफॉलो करने के लिए आजाद हैं।

मेरी कोई भी पोस्ट किसी के लिए मुझे सेक्शुअली हैरास करने का इनविटेशन नहीं होती। ये मेरा शरीर है मेरी लाइफ है। मैं डिसाइड करूंगी कि मुझे इसके साथ क्या करना है। आलिया ने इस बड़े खुलासे के साथ भद्दे और घिनौने कमेंट्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए है। किसी ने उनसे उनका रेट पूछा, तो किसी ने उन्हें कपडे उतारने तक को कह दिया। वही एक शख्स ने आलिया को ये तक कहा की तुम्हारा गैंग रेप होगा। साथ ही एक यूजर ने ये भी कहा की तुम्हारा बाप मूवीज अच्छी बनता है तुम MMS अच्छा बनाना।


Download Android App
Download iOS App



