बॉलीवुड की हिट जोड़ी कही जाने वाली विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल विराट के मैच में जिस तरह से उनके ख़राब परफॉरमेंस को लेकर लगातार अनुष्का शर्मा को टारगेट किया जा रहा हैं।साथ ही एक्ट्रेस को जमकर खरी-खोटी भी सुनाया जा रहा हैं। लेकिन इन सब के बीच अब अनुष्का ने विराट को लेकर कुछ ऐसी बातें लिख दी हैं। जिसे पढ़ने के बाद उन्हें ट्रोल करने वालों का पूरी तरह से मुँह बंद करा दिया हैं।

दरअसल विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद पारी खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। खास बात रही कि शतक लगाते ही विराट कोहली ने खुशी से सबसे पहले रिंग को चूमा और इस बारे में बात करते हुए कहा कि अनुष्का शर्मा मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रहीं। यह शतक उनके और बेटी वामिका के लिए है। पत्नी अनुष्का ने भी पोस्ट शेयर कर उनपर प्यार लुटाया है।
अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट ही साझा किया है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “हमेशा तुम्हारे साथ, किसी भी और हर चीज के माध्यम से”। इसी के साथ विराट कोहली ने भी अनुष्का की पोस्ट पर दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए।

वही विराट के इस बेहतरीन गेम के लिए यूजर्स भी अब विराट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस तारीफ करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही अनुष्का के इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटी भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और विराट के गेम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

वही अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस इस समय अपनी आगामी फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म से वह लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



