बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही पिछले काफी समय से फिल्मों से दुरी बनाये हुए हो, लेकिन अब अनुष्का फिर से धीरे-धीरे वर्क फील्ड में वापसी करते हुए दिख रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने कई शूट करवाएं हैं। इसी से जुड़े एक एक मैगजीन फोटोशूट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। खास बात अनुष्का अपनी इन तस्वीरों में इतनी ज्यादा हसीन दिखाई दे रही हैं कि उन्हें देखकर ये अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि ये बाला अब वो एक बच्चे की मां बन चुकी है। यही नहीं अनुष्का के इस ग्लैमरस अंदाज के आगे दूसरी अदाकाराओं के लेटेस्ट फोटोशूट फीके से लगने लगे हैं।

यहां देखें अनुष्का की ग्लैमरस तस्वीरें…
अनुष्का के लेटेस्ट फोटोशूट में लुक की बात करें तो उन्होंने शीयर टॉप पहन रखा है, जिसमें फुल स्लीव्स, हाई नेक और सामने से बो-डीटेल थी। साथ में उन्होंने ब्रालेट पहनी थी, जो लो-कट नेकलाइन की थी। इसके अलावा टॉप के साथ वाइड लेग पैंट्स वेअर की थीं, जो उनके लॉन्ग लेग्स को हाइलाइट कर रही थीं। अनुष्का ने अपनी इस लुक को डायमंड ईयररिंग्स, मेसी हेयर और पंप हील्स के साथ राउंड ऑफ किया गया था।

वैसे अनुष्का की तस्वीरें देख साफ है कि अपनी बेटी को जन्म देने के बाद वह वापस शेप में आ गयी हैं। अपने इस फोटोशूट में अदाकारा अपने फिगर को जमकर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस तस्वीर में ये हसीना ब्लैक कलर की जालीदार ड्रेस पहनी देखी जा सकती हैं। फिगर हगिंग आउटफिट में सामने से स्लिट डिजाइन थी, तो वहीं साइड में फेदर डीटेलिंग भी ऐडिड थी। वहीं अनुष्का कि ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इस पर हार्ट और लिट इमोजी रिऐक्ट कर रहे हैं।

गौरतलब है इससे पहले अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान फोटोशूट करवाते देखा गया था। वह एक नामी मैगजीन के कवरपेज पर नजर आई थीं।


Download Android App
Download iOS App



