Anushka Sharma के भाई Karnesh Sharma और Tripti Dimri का हुआ ब्रेकअप! इंस्टा पर किया अनफॉलो

Summary :

तृप्ति डिमरी और अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा की डेटिंग का कयास कई दिनों से लगाया जा रहा था। लेकिन अब लगता है दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।

फिल्म कला में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। हालांकि वो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले काफी टाइम से ऐसी खबरें बॉलीवुड गलियारों से सामने आ रही थी कि तृप्ति और अनुष्का शर्मा के भाई और फिल्ममेकर कर्णेश शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 
सोशल मीडिया पर दोनों ने कई बार रोमांटिक फोटो भी शेयर कर इस बात का हिंट भी दिया था। भले ही उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा नहीं की। तृप्ति डिमरी ने कर्णेश शर्मा की दो सबसे पसंदीदा फिल्में ‘बुलबुल’ और ‘कला’ में लीड रोल किया। वहीं, अब खबरें है कि तृप्ति और कर्णेश शर्मा का ब्रेकअप हो गया है।
दरअसल, तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। तभी से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा से कर्णेश के साथ अपनी सारी तस्वीरें भी डिलीड कर दी है, जिससे दोनों के अलग होने की खबरों को और हवा मिल गई। इतना ही नहीं, कर्णेश शर्मा ने भी अपने पेज से ‘कला’ और ‘बुलबुल’ से तृप्ति डिमरी के कैरेक्टर पोस्टर को हटा दिया है।
हालाकिं अभी तक तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा के ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। भले ही दोनों के अलग होने के पीछे की वजह से अभी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि टाइम के साथ सोच में मतभेद के कारण ये दोनों अलग हो गए। मगर दोनों के ब्रेकअप को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि आज तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वो ‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ के लिए विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आखिरी बार तृप्ति फिल्म कला में नजर आई थी। इस फिल्म से दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Desk Team