15 साल की लड़की को समझते रहे प्रेग्‍नेंट, लेकिन जब असलियत आई सामने तो माँ भी चली गयी सदमे में!

Summary :

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहा आप देश विदेश तक की सभी खबरे जान सकते हैं ऐसे ही हाल ही में एक खबर सामने आई हैं जिसमे एक 15 साल की एक लड़की को जिसे सब लोग प्रेग्नेंट समझते रहे असल में उसे ओवेरी कैंसर था।

लड़कियो को कई बार पूर्वाग्रहों से ग्रसित होना पड़ता हैं और सबसे गलत बात तो ये होती हैं कि लोग बिना जाने समझे इस बात के लिए भी उस लड़की को ही आरोपित मानते हैं और उसी के चरित्र पर सवाल उठाते हैं। अब सोच‍िए एक नाबालिग लड़की को कुछ सप्ताह से पीठ में दर्द और थकान की दिक्‍कत थी. जब लोगों को बताया तो लक्षण देखकर सबने कह डाला कि वह प्रेग्‍नेंट हो गई. यहां तक क‍ि डॉक्‍टरों ने भी मान लिया. लड़की च‍िल्‍लाती रही कि उसने किसी के साथ फ‍िजिकल रिलेशन नहीं बनाए, तो यह कैसे हो सकता है. लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था. अल्‍ट्रासाउंड में जब असल‍ियत सामने आई तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई.
मामला ब्रिटेन का है. मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, 19 साल की हैले ने बताया कि 2019 में उनकी पीठ में अचानक दर्द होने लगा. स्‍थानीय डॉक्‍टरों को दिखाया तो उन्‍होंने पहले तो साइट‍िका की दिक्‍कत बताई. लेकिन काफी तेजी से मेरा वजन घटने लगा. इसकी वजह से सिर में तेज दर्द और थकान की समस्‍या शुरू हो गई. कुछ भी काम करती थी थक जाती थी. मैं इतना कमजोर हो गई कि टॉयलेट भी जाना मुश्क‍िल हो गया.बेड पर सोने पर असहनीय दर्द होता था. थककर मां अस्‍पताल ले गई. मगर वहां और भी चौंकाने वाली बात सामने आ गई. मेरा प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव निकला. यह देखकर मैं हैरान रह गई. मां को भी भरोसा नहीं हो रहा था.
डॉक्‍टरों ने साफ कह दिया कि हैले प्रेग्‍नेंट
प्रेग्‍नेंसी रिपोर्ट देखते ही डॉक्‍टरों ने साफ कह दिया कि हैले प्रेग्‍नेंट हैं. लेकिन वह अड़ गई, क्‍योंकि उसे पता था कि जब वह किसी के साथ फ‍िजिकल रिलेशन में रही ही नहीं तो फ‍िर प्रेग्‍नेंट कैसे हो सकती है. वह चिल्‍लाती रही, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसकी बात का यकीन नहीं किया. हैले उस घटना का जिक्र कर डर जाती हैं. उन्‍होंने कहा, शुक्र है कि इस कठ‍िन समय में मां मेरे साथ रही. उसने कहा, एक बार अल्ट्रासाउंड करके देख लिया जाए. जब अल्‍ट्रासाउंड रिपोर्ट आई तो डॉक्‍टर भी देखकर दंग रह गए.
अल्ट्रासाउंड से सामने आई असलियत 
लेकिन अल्ट्रासाउंड से असल‍ियत सामने आ गई. दरअसल, हैले प्रेग्नेंट नहीं थीं, बल्कि उन्हें ओवरी कैंसर था. इसके बाद कई तरह के टेस्‍ट हुए तो पता चला कि यह कैंसर उनके फेफड़ों तक फैल चुका था. फेफड़ों में 42 ट्यूमर बन चुके थे और कैंसर चौथे स्टेज तक पहुंच गया था. यह सुनकर हैले की मां सदमे में चली गईं. आख‍िरकार डॉक्‍टरों ने ऑपरेट कर ओवरी निकाल दी. कई दौर का कीमोथेरेपी हुआ. इसके बाद अब हैले काफी हद तक ठीक हैं. लेकिन अभी भी दवाएं चल रही हैं.

Desk Team