बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का और विराट के घर अगले साल जनवरी में नन्हा मेहमान आने वाला है। बीते दिनों पहले अनुष्का और विराट ने फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। इसी बीच अनुष्का की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी अनुष्का ने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक पोस्ट साझा की है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। ब्लैक बिकनी पहने अनुष्का इस तस्वीर में पूल के अंदर पोज देती दिखाई दे रही हैं। इसमें अनुष्का ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट तो किया ही है साथ ही एक खूबसूरत ही हंसी उनके चेहरे पर इस दौरान है। जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। बता दें कि इस तस्वीर के साथ वर्ल्ड ग्रेटिट्यूड डे के अवसर पर अनुष्का शर्मा ने दर्शकों को शुक्रिया कहा है।

हालांकि मशहूर फिलॉस्पर Eckhart Tolle का एक कोट अनुष्का शर्मा ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, जीवन में जो कुछ भी आपके पास है,जो आपको मिला है उसका सम्मान करना ही अमीरी का एहसास कराने की सबसे बड़ी नींव है।
इसके अलावा अपनी पोस्ट में फिलॉस्फर रामदास का भी एक कोट अनुष्का शर्मा ने लिखा। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,उन सभी का मैं आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने जीवन में मेरे प्रति उदारता दिखाई और मेरी अच्दाइयों पर भरोसा जताया। मैं खुले दिल से ऐसा ही दूसरों के साथ करते रहने की तरफ अग्रसर हूं,क्योंकि हम सभी एक दूसरे से ज्यादा भिन्न नहीं हैं।

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कुछ दिन पहले अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज साझा की थी। इस पोस्ट में पति विराट कोहली के साथ वह दिखाई दे रही थीं और उसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आया था।

अनुष्का ने पोस्ट में कहा था कि वह जनवरी 2021 में मां बनेंगी। उसके बाद तो अनुष्का और विराट दोनों को पेरेंट्स बनने की बधाईयां सबने देनी शुरु की दी। हालांकि हाल ही में पीएम मोदी ने भी अनुष्का और विराट को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी थी और कहा था कि वह दोनों एक बेहतरीन माता-पिता बनेंगे।

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में अनुष्का और विराट ने क्वालिटी टाइम एक-दूसरे के साथ और परिवार के साथ बिताया। इस दौरान कोरोना महामारी के लिए फैन्स को भी दोनों सेलेब्स ने सक्रिय और सचेत रहने के लिए अपील की थी। विराट कोहली की बात करें तो वह यूएई वह अभी आईपीएल के लिए गए हुए हैं। बीते सोमवार को कोहली की आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कराई।


Download Android App
Download iOS App



