बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड के विरुद्ध भारत की जीत की खुशी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करके की है। शेयर की गई इन तस्वीरों में एक फोटो में विराट कोहली के एक्सप्रेशंस वाकई देखने लायक हैं। दरअसल बीते सोमवार को भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को हराया। अनुष्का ने मैच से जुड़े कई स्क्रीनशॉट्स अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं।
विराट ने दिया ऐसा रिएक्शन
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां पर उनकी पांच मैच टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से टक्कर होनी है। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने अपने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कप्तान और उनके पति विराट कोहली की तस्वीर भी पोस्ट की है। इस फोटो में जीत पर विराट का रिएक्शन दिख रहा है।

इस बीच अदाकारा ने इंस्टा स्टोरी पर 3 स्क्रीनशॉट्स लगाए हैं और तीनों फोटोज में अलग-अलग कैप्शन लिखा है- पहली तस्वीर में बहुत इंट्रेस्टिंग, जबकि दूसरी तस्वीर में यस, क्या जीत है, वहीं तीसरी और आखिरी तस्वीर में लिखा है-क्या टीम है। बता दें, इससे पहले अनुष्का ने फैंस को जानकारी दी थी कि वह गेम इनडोर्स देख रही हैं। उन्होंने अपने टीवी स्क्रीन का फोटो शेयर किया था।

गौरतलब है, इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 151 रनों से हराया है। वहीं 5 मैच सीरीज में उन्हें 1-0 से बढ़त मिली है। भारत ने इंग्लैंड को 272 रन का टार्गेट दिया था, हालांकि मेजबान टीम 120 रन में ही उनकी पूरी टीम आउट हो गई।
अनुष्का यूके में कर रही हैं मस्ती

मालूम हो अनुष्का शर्मा इस समय यूके में हैं। सीरीज के लिए एक्ट्रेस बेटी वामिका को लेकर विराट के साथ गई थीं। वहीं इन दिनों अनुष्का सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव हैं, वहां से वो कई दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। जहां पहले विराट के साथ ब्रेकफास्ट करते हुए तस्वीरें साझा की तो उसके बाद अपने हेयरकट से लेकर अथिया शेट्टी संग मस्ती की तवीरें भी साझा की।


Download Android App
Download iOS App



