तीसरी मैरिज एनिवर्सरी पर अनुष्का ने पति विराट कोहली को इस खास अंदाज में किया विश, लिखा- हम जल्द होंगे तीन

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी को 12 दिसंबर यानी आज तीन साल पूरे हो गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी को 12 दिसंबर यानी आज तीन साल पूरे हो गए हैं। शादी की सालगिरह के खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को बेहद प्यारे अंदाज में विश भी किया है। 
एक्ट्रेस ने किया पति विराट कोहली को याद
इस दौरान अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति के साथ क्यूट सी तस्वीर साझा करते हुए उनके नाम एक बेहद प्यारा सा संदेश लिखा है। अनुष्का ने लिखा,शादी के तीन साल पूरे और जल्दी हम तीन होंगे…मिस यू। 

वैसे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए शादी की तीसरी सालगिरह बहुत खास है क्योंकि अगले महीने नए साल के मौके में अभिनेत्री अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। खैर,अनुष्का अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइफस्टाइल से जुड़ी फोटो और वीडियो फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। 
बताते चले इस कपल ने साल 2017 में भारत से दूर इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। इस शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था,जिसमें केवल दोनों की फैमिली के करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे। 
गौरतलब है अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है और वह अगले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। अनुष्का अक्सर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते नजर आती हैं।
 बीते दिनों अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी,जिसमें वह शीर्षासन करते दिखाई दी और उनके पति विराट कोहली इसमें उनकी मदद करते नजर आए। 

Desk Team