बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अुनष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में यह कपल अपने बेबी का स्वागत करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब अच्छे से एन्जॉए कर रही हैं। इस दौरान अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी रहती हैं।

वहीं प्रेग्नेंसी टाइम भी अनुष्का अपनी शूटिंग और अपनी फिगर का भी पूरा ध्यान रख रही है। ऐसे में अनुष्का शर्मा अक्सर अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए अपनी कई दिलचस्प पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने पित विराट कोहली के साथ बांद्रा स्थित एक क्लीनिक पहुंचाी है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल अनुष्का शर्मा इसी महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में बस इस सुपर स्टाइलिश जोड़ी को शहर में देखने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई क्या अनुष्का की डिलिवरी डेट नजदीक आ गई। वैसे विराट और अनुष्का को देख लोग उस समय मंत्रमुग्ध हो गए जब एक्ट्रेस को ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट ड्रेस में देखा गया, तो वहीं इस दौरान क्रिकेटर को ग्रे टी-शर्ट और पैंट में स्पॉट किया गया।

इन फोटो के सामने आने के बाद विरुष्का के फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि इस जोड़ी के घर में अब जल्द ही किलकारी गूंज जाएगी। मगर आपको बता दें फिलहाल अनुष्का शर्मा अभी बिल्कुल नॉर्मल हैं और आज विराट कोहली अपनी पत्नी को रूटीन चेकअप के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे थे।

बता दें अनुष्का शर्मा को इस समय अपने पति विराट कोहली का पूरा साथ मिल रहा है। दोनों साथ में तो क्वालिटी टाइम स्पेंड कर ही रहे हैं, इसके अलावा विराट पूरा ध्यान भी रख रहे हैं। वायरल फोटोज में दिख रहा है कि विराट, अनुष्का को पकड़कर चल रहे हैं. जब एक्ट्रेस सीढ़ी से उतरती हैं, तो एक्टर उन्हें सहारा देते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम तस्वीरें फैन्स का दिल जीत रही हैं।

इसके अलावा रूटीन चेकअप के बाद विराट कोहली और अनुष्का दोनों लंच के लिए एक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां पर फिर इस कपल को पैपराजी ने स्पॉट किया।


Download Android App
Download iOS App



