बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिलहाल बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का शर्मा अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब अनुष्का शर्मा एक वीडियो देखकर भावुक हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी भावुक कर देने वाला है।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक शख्स का वीडियो है, जो घायल बंदर की जान बचाने के लिए उसे सीपीआर देता दिखाई दे रहे है। वीडियो में एक बंदर घायल नजर आ रहा है। उस बंदर की जान बचाने के लिए शख्स पहले उसकी छाती को तेज-तेज से दबाता और फिर अपने मुंह से सांस उसके मुंह में सांस देता दिखाई दे रहे हैं।
.jpg)
यह ऑरिजिनल वीडियो Ted The Stoner हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में सड़क के किनारे एक घायल बंदर को एक शख्स बचाने की जी तोड़ कोशिश करता दिख रहा है।
अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए रोने वाली इमोजी शेयर की है। अनुष्का एनिमल लवर हैं। अगस्त में अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया था जो मेक्सिको का था, जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर बास्केट में स्ट्रीट डॉग्स के लिए खाना ले जाता नजर आया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा अपनी शादी की सालगिरह मनाने की वजह से चर्चा में थीं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाईं। इसी साल जनवरी ने इन्होंने अपने घर में एक नन्ही परी ‘वामिका’ का भी स्वागत किया है। हालांकि लोगों ने अभी तक वामिका की पहली झलक नहीं देखी थी।


Download Android App
Download iOS App



