भारत में देश का सबसे बड़ा त्यौहार शुरू होने जा रहा है। जी हां ICC World Cup 2023 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। और बीते कुछ महीनों से क्रिकेट और क्रिकेटरों से जुडी हर छोटी बड़ी खबरें आये दिन मीडिया में छाई रहती हैं। बता दें कि icc वर्ल्ड कप का पहला मैच ‘नरेन्द्रमोदी स्टेडियम ,अहमदाबाद में खेला जायेगा और पहला मैच ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैण्ड खेला जायेगा। अब क्रिकेट वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने टूर्नामेंट के टिकटों को लेकर कुछ मज़ेदार टिप्पिणिया की हैं।
दरअसल भारत में होने जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को ले कर सभी भारतीय काफी एक्साइटेड हैं।लोग स्टेडियम में मैचेस देखने के लिए लाखों की टिकट्स खरीदने के लिए भी रेडी हैं। ऐसे में अब लोगों को टिकट्स मिलना काफी मुश्किल हो गया है। ऑलमोस्ट सभी मैचेस की स्टेडियम की टिकट्स बुक हो चुकी हैं। अब भारतीय होने के नाते लोग जुगाड़ तो करेंगे ही ऐसे में अब क्रिकेटरों के रिलेटिव्स और फ्रेंड्स क्रिकेटरों को टिकट्स के लिए काफी परेशान करते हैं।
इसको देखते हुए विराट कोहली ने आज सुबह अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन सभी लोगों को रिक्वेस्ट की, कि वो मैचेस को घर से ही एन्जॉय करें। उन्होंने लिखा, “जैसे-जैसे हम विश्व कप के करीब पहुंच रहे हैं, मैं विनम्रतापूर्वक अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकट के लिए बिल्कुल भी अनुरोध न करें। कृपया अपने घरों से आनंद लें।”
जिसके बाद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने विराट की ये स्टोरी अपने अकाउंट से reshare करते हुए लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा “और मै इसमें जोड़ते हुए कहना चाहूंगी कि यदि आपके भेजे हुए messages का रिप्लाई नहीं मिलता है तो कृपया मुझसे मदद के लिए अनुरोध न करें। आपकी अंडरस्टैंडिंग के लिए धन्यवाद।”


Download Android App
Download iOS App






