अनुष्का की ‘परी’ ने पहले दिन की इतने करोड़ों की कमाई

Summary :

NULL

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। परी ने एक दिन की रिलीज के बाद 4 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। परी फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वीकेंड के आने वाले दो दिनों में यह फिल्म तेज रफ्तार से कमाई कर सकती है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यही ट्रेंड रहा तो यह फिल्म आने वाले दो दिनों में 12 करोड़ रुपए का बिजेनस कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर परी को सोनू के टीटू की स्वीटी से थोड़ी टक्कर मिल सकती है।

सोनू के टीटू की स्वीटी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी और हॉरर दोनों ही जौनर की जबरदस्त फिल्में देखने को मिल रही हैं।

फिल्म परी को हर जगह से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं जिसे देखकर अनुष्का शर्मा ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर इस पोस्ट भी किया है। यह फिल्म परियों की कहानी नहीं है बल्कि डर की खानी है।

परी फिल्म को खुद अनुष्का शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है और इस फिल्म ने दर्शकों को डारने में कामयाब रही है।

इस फिल्म में अनुष्का के अपोजिट बंगानी एक्टर परम्बरता चटर्जी हैं। अनुष्का शर्मा की शादी के बाद यह पहली फिल्म हैं।

‘परी’ के अलावा अनुष्का वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सुई-धागा’ की शूटिंग कर रही है। वहीं इसके बाद वो शाहरुख खान के साथ आने वाली फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ भी दिखाई देंगी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team