Apoorva Makhija leaves India: भारत छोड़ न्यूयॉर्क में जा बसीं Famous ‘Rebel Kid’ Apoorva, जानिए क्यों रातों-रात छोड़ दी अपनी चमक-धमक वाली लाइफ

Summary :

सोशल मीडिया सेंसेशन 'रेबेल किड' अपूर्वा मुखिजा ने भारत छोड़कर न्यूयॉर्क में बसने का फैसला लिया है। क्यों एक बड़ा स्टार अपनी चमक छोड़कर हॉस्टल में आम स्टूडेंट की तरह रहना चाहता है? जानिए अपूर्वा के इस हैरान करने वाले फैसले की पूरी सच्चाई और इसके पीछे छिपी वजह।

सोशल मीडिया पर ‘रेबेल किड‘ के नाम से फेमस अपूर्वा मुखिजा को आज कौन नहीं जानता? अपनी बेबाक बातों और मज़ेदार वीडियो से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अपूर्वा ने हाल ही में एक ऐसी खबर दी जिसने सबको चौंका दिया। अपूर्वा ने भारत छोड़ दिया है और अब वो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आम स्टूडेंट की तरह अपनी ज़िंदगी शुरू कर रही हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक चमकता सितारा अपनी पहचान छोड़कर गुमनामी में जीने चला गया?

पहचान के बोझ से दूर, आम इंसान बनना चाहती हैं अपूर्वा

Apoorva Makhija leaves India
Apoorva Makhija leaves India ( Source: Social Media)

अपूर्वा ने एक पॉडकास्ट में दिल खोलकर बात की। उन्होंने बताया कि इंडिया में उनका दायरा सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स तक सिमटकर रह गया था। हर जगह लोग उन्हें ‘इन्फ्लुएंसर‘ की नज़र से ही देखते थे। वो थक गई थीं इस बात से कि लोग उन्हें सिर्फ उनके काम के लिए जानते थे। न्यूयॉर्क जाने का सबसे बड़ा कारण यही है कि वहां कोई उन्हें ‘रेबेल किड‘ के नाम से नहीं, बल्कि एक नॉर्मल स्टूडेंट के तौर पर जानेगा। वो चाहती हैं कि उन्हें लोग बिना किसी टैग के जानें और वो अपनी पहचान फिर से नए सिरे से बनाएं।

MBA का असली सच: डिग्री नहीं, ये है मकसद

Rebel Kid shifts to New York
Rebel Kid shifts to New York ( Source: Social Media)

लोगों को लग रहा है कि अपूर्वा न्यूयॉर्क जाकर बड़ी नौकरी करेंगी, लेकिन सच कुछ और ही है। अपूर्वा ने साफ कर दिया है कि उन्हें ये डिग्री किसी कॉर्पोरेट कंपनी में 9-से-5 की नौकरी पाने के लिए नहीं चाहिए। उनका मकसद है कि वो नई जगह जाकर बिजनेस की बारीकियां समझें, नए लोगों से मिलें और अपनी सोच का दायरा बढ़ाएं। वो वहां के हॉस्टल में रहकर कॉलेज लाइफ को पूरी तरह एन्जॉय करना चाहती हैं, जैसा एक नॉर्मल स्टूडेंट करता है।

इंटरनेट पर मचा घमासान: लोग ले रहे हैं जमकर मजे

जैसे ही ये खबर वायरल हुई, इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। जहां कुछ फैंस उनके इस निडर फैसले की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ताना मारने से  पीछे नहीं हट रहे। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “अच्छी बात है, देश से गंदगी कम हुई,” तो वहीं कुछ लोग पॉलिटिक्स से जोड़ते हुए कहने लगे कि “आधे से ज्यादा लोग तो विदेश भाग ही रहे हैं।” हालांकि, अपूर्वा ने इन नेगेटिव कमेंट्स पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है, वो अपनी नई दुनिया में खुश नज़र आ रही हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस नई जिंदगी को कैसे संभालती हैं। आने वाले दिनों में उनके वीडियो और व्लॉग्स में न्यूयॉर्क की कॉलेज लाइफ और उनके स्ट्रगल की बिल्कुल नई कहानियां देखने को मिल सकती हैं। साथ ही, क्या अपूर्वा इस कदम से पुरानी ट्रोलिंग और विवादों को हमेशा के लिए पीछे छोड़ पाएँगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read More: Awarapan vs Batwara BO: Awarapan 2 ने Box Office पर मचाया तहलका, 150 करोड़ पार..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।