सिंगर एआर रहमान किसी पहचान के मोहताज नही है अपने बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स से एआर रहमान ने इंडस्ट्री में ही नही बल्कि लोगो के मन में भी अलग पहचान बना रखी है, पर हाल ही में एआर रहमान के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद उन्हें बड़ा झटका लगा है।

दरअसल म्यूजिशियन एआर रहमान के बेटे एआर अमीन हाल ही में सेट पर एक सॉन्ग की शूटिंग के दौरान बड़े हादसे के शिकार हो गए है, हालाकि इस दौरान उन्हे कोई गंभीर चोट नहीं आई है अब इस दौरान एआर रहमान का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने शूटिंग सेट्स पर बेहतर सुरक्षा की बात कही है।

इस बयान में एआर रहमान ने कहा, कुछ ही दिन पहले मेरे बेटे अमीन और उसकी स्टाइलिंग टीम एक मेजर एक्सीडेंट से बच गई। ईश्वर की कृपा से इस घटना में कोई घायल नही हुआ है। मुंबई में जैसे जैसे हम अपना बिजनेस आगे बढ़ाते है हमे सुरक्षा और जागरुक रहने की सख्त जरूरत होती है। इस घटना से हम काफी डरे हुए हैं। बीमा कंपनी के साथ-साथ प्रोडक्शन कंपनी गुडफेलस स्टूडियोज द्वारा घटना की जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।”
बता दे इससे पहले एआर अमीन ने इंस्टाग्राम कैप्शन में खुलासा किया था कि गाने की शूटिंग के दौरान, सेट के झूमर जो क्रेन में लाए गए थे वो जमीन पर गिरकर लगभग चकना चूर हो गए, जबकि अमीन को कोई चोट नहीं आई पर को सदमे में है। बता दे अमीन ने साल 2015 में तमिल फिल्म से गायक के रूप में शरुवात की थी, उसके बाद से उन्होंने अलग अलग भाषाओं में गाने गाए हैं।


वही एआर अमीन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिंगर हर्षदीप कौर ने कहा भगवन का शुक्र है कि आप ठीक है वही रमीन की बहन खतीजा रहमान ने लिखा, दिल तोड़ने वाला में सोच भी नहीं सकती कि यह कैसा लगा होगा हमारी दुआए और प्यार आपके साथ है।


Download Android App
Download iOS App



