बॉलीवुड में गानों के रीमिक्स और रिक्रिएशन करने का ट्रेंड कोई नया नहीं है पर जब भी किसी हिट गाने का रीमिक्स सामने आता है तो कोई न कोई विवाद जरूर खड़ा हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में रिलीज़ मसकली गाने ने रीमिक्स वर्जन ‘मसकली 2. 0’ के साथ हो रहा है। ओरिजिनल सांग के कंपोजर ए आर रहमान ने नए वर्जन पर नाराजगी जाहिर की है।
.jpg)
बात दें, ओरिजिनल मसकली सांग 11 साल पहले रिलीज़ हुई फिल्म दिल्ली – 6 का हिस्सा है और इस सांग को अभिषेक बच्चन – सोनम कपूर के ऊपर फिल्माया गया था। ये गाना उस समय भी सुपरहिट साबित हुआ था। अब रीमिक्स बनने की वजह से ये गाना एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है।
.jpg)
जाने माने संगीतकार ए आर रहमान ने अपने सांग मसकली के रीमेक वर्जन पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा , ‘ओरिजिनल मसकली सांग को एन्जॉय करिए। 365 दिनों की मेहनत के बाद इसका म्यूजिक निकाला था। जिसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया गया। कुछ लोग नहीं जानते कि एक गाने को बनाने के पीछे काफी मेहनत लगती है।’

हालांकि अपने पोस्ट में रहमान ने सीधे-सीधे रीमिक्स वर्जन पर निशाना नहीं साधा पर उनके पोस्ट से साफ़ जाहिर होता है कि उन्हें इसका रीमिक्स वर्जन खास पसंद नहीं आया और उनकी नाराजगी वाजिब भी है। ‘मसकली’ गाने के रीमेक को सचेत टंडन और तुलसी कुमार ने गाया है, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया इसमें परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
.jpg)
मसकली के रीमेक के म्यूजिक को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस सांग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ‘इस मसकली को प्यार के साथ घर में सील करो।’ गाने को अब तक फैंस से मिलीजुली प्रतिक्रया हासिल हुई है।
.jpg)
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सिंगर या म्यूजिक डायरेक्टर ने ओरिजिनल गाने के रीमेक पर गुस्सा जाहिर किया हो। ए आर रहमान से पहले सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर भी एवरग्रीन सांग्स के रीमेक पर नाराजगी जाहिर कर चुकी है।



Download Android App
Download iOS App



