बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग – 3 के प्रमोशन में जुटे है। हाल ही में सलमान अपने भाई अरबाज खान के साथ एक इवेंट में प्रमोशन के लिए पहुंचे और यहां अरबाज खान ने फिल्म के साथ-साथ निजी जिंदगी पर हुए सवालों के भी जवाब दिए। साथ ही उस सवाल का भी जवाब दिया जो सभी फैंस बेसब्री से जानना चाहते है।
अरबाज खान से इस इवेंट में पुछा गया कि वो ही बता दें कि सलमान शादी कब करेंगे क्योंकि दबंग खान तो इस सवाल का कोई जवाब ही नहीं देते। अरबाज ने कहा, “लोगों की पूरी जिंदगी इस सवाल को पूछने में गुजर गयी पर अब भी लोग थके नहीं है। जब भी सलमान का शादी का मन होगा वो खुद बता देंगे।”
.jpg)
इसके बाद अरबाज खान से उनकी दूसरी शादी के बारे में पूछा गया। इस सवाल के जवाब में अरबाज खान ने कहा, ‘ मैं अभी जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं और सिर्फ इसी वजह से हम शादी कर लें, ऐसा जरूरी नहीं है। हम दोनों इस रिश्ते से खुद है और हम इसे फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं।
.jpg)
अरबाज ने आगे कहा, ‘ मैं खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार कर रहा हूं और जब भी शादी का फैसला होगा , आप सभी को में उसमे जरूर निमंत्रण दूंगा। अभी इन सब के बारे में बात करना जल्दबाजी है और शायद हमे अभी इंतजार करना चाहिए। मैं अपने रिलेशनशिप को लेकर आश्वस्त हूं।
.jpg)
बता दें अरबाज खान दबंग सीरीज की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी चुलबुल पांडे के भाई माखनचंद पांडे का किरदार निभा रहे है। फिल्म में किच्चा सुदीप, सोनाक्षी और सई मांजरेकर भी अहम् भूमिकाओं में है। ये फिल्म 20 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



