सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में आयोजित स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2019 में ऐन मौके पर परफॉरमेंस देने से मना कर दिया और गुस्से में इवेंट छोड़कर घर चले गए। ये सारी कंट्रोवर्सी बेस्ट एक्टर के अवार्ड को लेकर शुरू हुई थी।
.jpg)
जानकारी के मुताबिक़ शाहिद को पहले अंदाजा था कि फिल्म कबीर सिंह के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया जायेगा पर आखिरी समय पर उन्हें पता लगता है कि ये अवार्ड फिल्म गली बॉय के लिए रणवीर सिंह को दिया जायेगा। इस बात पर शाहिद को काफी बुरा लगा और वो इवेंट को बीच में छोड़कर चले गए।
.jpg)
स्टार चैनल के इवेंट मैनेजमेंट ने शाहिद के जाने के बाद तुरंत अभिनेता वरुण धवन को फ़ोन किया और उनसे इवेंट में परफॉर्म करने गुजारिश की। वरुण धवन के स्टार चैनल के साथ रिश्ते बेहद अच्छे है और वो तुरंत इस परफॉरमेंस के लिए राजी हो गए।

वरुण मुंबई में ही अपनी आने वाली फिल्म कुली नम्बर वन की शूटिंग कर रहे थे और चैनल की तरफ से बुलाये जाने पर वो तुरंत अपनी शूटिंग छोड़ इवेंट में पहुंचे। बिना रिहर्सल के परफॉर्म करना मुश्किल था पर किस तरफ वरुण धवन ने मैनेज किया और अवार्ड नाईट का मजा खराब नहीं होने दिया।
.jpg)
वरुण धवन ने रेड कारपेट पर शिरकत नहीं की पर अपनी परफॉरमेंस से अभिनेता ने सभी मेहमानों का ना सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि सबका दिल भी जीता। वरुण को बाद में चैनल की तरफ से भी काफी आभार व्यक्त किया गया। बता दें वरुण धवन रविवार सुबह साढ़े 6 बजे से अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

बता दें, वरुण धवन हाल ही में फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते हुए मुसीबत में फंस गए थे। स्टंट के दौरान एक सीन करते हुए एक चट्टान से लटकी हुई कार में फंस गए थे पर वरुण ने समझदारी से काम लिया खुद को अनहोनी से बचाते हुए बाहर आ गए।


Download Android App
Download iOS App



