क्रिकेट और बॉलीवुड का याराना काफी पुराना है और अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे भारतीय नहीं बल्कि एक विदेशी क्रिकटर बॉलीवुड एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज़ करते नजर आ रहे है। हम बात कर रहे है ड्वेन ब्रावो की जिन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस राधिका बांगिया को प्रपोज़ किया है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो इन दिनों भारत आये हुए है और अपने नए ट्रैक की लॉन्चिंग की जोर शोर से तैयारियों में लगे है। अपने हटके अंदाज के गानों के लिए मशहूर इस क्रिकेटर को डीजे ब्रावो भी कहा जाता है। जल्द ही उनका नया गाना लांच हो रह है जिसका नाम है ‘द छमिया सांग।’

इस म्यूजिक वीडियो में शक्ति मोहन भी होंगी और इस हिंदी सांग पर खुद ड्वेन ब्रावो भी डांस करते नजर आएंगे। हाल ही में ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो एक्ट्रेस राधिका बांगिया के साथ नजर आ रहे है। इस वीडियो को ब्रावो ने When a cricketer Propose you टाइटल के साथ शेयर किया है।

इस वीडियो में ब्रावो राधिका से हिंदी में बात करते नजर आ रहे है और साथ ही पूछते है कि क्या वो उनसे शादी करेंगी। राधिका पहले शॉकिंग रिएक्शन देती है और फिर कहती है बाकी सब तो ठीक है पर हमारी शादी कहां होगी। ब्रावो कहते है हम क्रिकेट स्टेडियम के बीच में शादी करेंगे, आइपीएल की चीयरलीडर्स डांस करेंगी और वो अपनी शादी को आइपीएल की ओपनिंग सेरेमनी जितना बड़ा बनाएंगे।
.jpg)
वीडियो में राधिका खुश होकर कहती है कि शादी के बाद उनके दो छोटे-छोटे… तभी ब्रावो जवाब देते है ‘वर्ल्ड कप होंगे।’ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर शानदार रिएक्शन दे रहे है।
वहीं राधिका बांगिया की बात की जाए तो वो कैसी हैं यारियां (2014), इरादा (2017) और वीकेंड्स (2018) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App




