अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दिनों कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह नजर आ रही है और हाल ही में इन्होने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया। शो में फिल्म के प्रमोशन करने आये कलाकारों से बातचीत के दौरान अर्चना ने अपना एक बेहद पर्सनल किस्सा शेयर किया है।

अर्चना पूरन सिंह ने शो में खुलासा करते हुए बताया की उन्हें और उनके पति परमीत सेठी को देर रात पुलिस वालों ने पकड़ लिया था और बड़ी मुश्किल से वो उस सिचुएशन से निकल पायी थी।

दरअसल कपिल शर्मा शो में आये कलाकारों से उनके किसी यादगार रोमांटिक मोमेंट के बारे में सवाल कर रहे थे और इसी दौरान अर्चना ने बताया की वो परमीत के साथ एक बार लॉन्ग ड्राइव पर गयी थी और देर रात दोनों कार में रोमांस कर रहे थे।

अर्चना ने आगे कहा, ‘इसी बीच एक पुलिस वाला उनकी गाडी के पास आ गया और कार के शीशे को खटखटाया। पुलिस वाले के आने के बाद अर्चना काफी डर गयी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वो दोनों शादीशुदा है।’ ये घटना उन्हें हमेशा याद रहती है।

अर्चना ने ये भी कहा कि वो जानते थे की इस तरह रोड पर रोमांस करना बेहद रिस्की था पर बरसात के मौसम में रोमांस बेहद अच्छा लग रहा था। बता दें अर्चना पूरन सिंह और परमीत ने लव मैरिज की है और दोनों की लवस्टोरी की शुरुआत एक इवेंट के दौरान शुरु हुई थी।

अर्चना पूरन सिंह ने अपनी पहली शादी टूटने के बाद फैसला किया था कि वो अब किसी रिश्ते में नहीं रहेंगी पर परमीत से मुलाकात के बाद वो दोनों प्यार में ऐसे डूबे की शादी करने का फैसला ले लिया। कुछ वक्त लिव इन में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी की थी।



Download Android App
Download iOS App



