लोहड़ी के दिन Arjan Dhillon के घर पसरा मातम, सिंगर ने खोया अपना करीबी

Summary :

Arjan Dhillon Father Death: लोहड़ी के जहां हर कोओई इस त्योहार की खुशियां मना रहा था, तो वही पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के घर आज मातम छा गया. कई हिट गानों लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देने वाले पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के ऊपर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. क्योंकि उनके पिता बूटा ढिल्लों का निधन हो गया है, बताया जारहा है कि उन्होंने करीब 70 साल की उम्र में आखरी सांस ली है.   Buta Dhillon Passes Away: लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों लंबे समय से…

Arjan Dhillon Father Death: लोहड़ी के जहां हर कोओई इस त्योहार की खुशियां मना रहा था, तो वही पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के घर आज मातम छा गया. कई हिट गानों लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देने वाले पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के ऊपर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. क्योंकि उनके पिता बूटा ढिल्लों का निधन हो गया है, बताया जारहा है कि उन्होंने करीब 70 साल की उम्र में आखरी सांस ली है.

 

Buta Dhillon Passes Away: लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार

Arjan Dhillon Father Death
Arjan Dhillon Father Death (Source: Social Media)

अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसकी वजह से वो पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज अच्छे से चल रहा था. लेकिन अचानक से उनके पिता के निधन की खबर फैलने के बाद हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोग और प्रशंसक उनके घर के बाहर जमा होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. यहां तक की अर्जन के फैंस भी भावपूर्ण होकर अर्जन के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

Buta Dhillon Death News: अस्पताल में थे भर्ती

Arjan Dhillon Father Death
Arjan Dhillon Father Death (Source: Social Media)

बूटा ढिल्लों की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं थी. बीमारी के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनके इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में ज्यादा सुधार देखने को मही मिला और आखिर में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. पिता के निधन से अर्जन और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है. परिवार ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को सादगी और निजता के साथ पूरा किया है. इस दौरान अर्जन ढिल्लों और उनके परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है.

Arjan Dhillon Father Death: कई दिए हिट गाने

Arjan Dhillon Father Death
Arjan Dhillon Father Death (Source: Social Media)

अगर हम अर्जन ढिल्लों की बात करें तो वो पंजाब के एक नायाब गायक हैं उनको पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अनोखी और दमदार आवाज की वजह से जाना जाता है. उनके कई गाने जैसे पंजाबी फोक और रोमांटिक ट्रैक्स ने लाखों दिलों को छुआ है. अर्जन ने कई हिट गानों में अपनी ावाज़ का जलवा बिखेरा है, जिनमें जागते रहो, की करिए, 25-25 और लिखारी जैसे गानें शामिल है.

Read More: Nora Fatehi की नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें क्यों?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।