टीवी एक्टर अरिजीत तनेजा जल्द ही टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में नजर आने वाले हैं। इस शो में उन्हें खतरों से खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अबतक एक्टर ने बस अपना चॉकलेट बॉय वाला अवतार ही दिखाया है। वहीं, इस बार उनका रियल और डेयरिंग अंदाज़ देखना वाकई मज़ेदार होगा।

आपको बता दें, अरिजीत तनेजा ने टीवी के कई हिट शोज में काम किया है। एक्टर अपने स्टाइल और लुक्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लड़कियों के बीच एक्टर की पॉपुलैरिटी काफी ज़्यादा है। एक्टर की फीमेल फैंस पर उनका चार्म चलता है। कई लड़कियों का सपना है कि वो अरिजीत तनेजा को डेट करें। लेकिन उनके दिल में कौन बस्ता है अब एक्टर ने उसपर बड़ा खुलासा किया है।

हाल ही में एक चैट शो का हिस्सा बने अरिजीत तनेजा ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर अपने काम के बारे में कई दिलचस्प बाते कीं। उन्होंने बताया कि वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का हिस्सा बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। एक्टर ने कहा कि इस शो के जरिए उनके अंदर का डर खत्म होगा और लाइफ में और मजा आएगा।

वहीं, जब उनसे उनके फेवरेट को-स्टार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना देर किए मृणाल ठाकुर का नाम लिया। उन्होंने आगे जवाब देते हुए कहा, मृणाल मेरी पहली को-स्टार हैं। हमने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की है। जब अरिजीत से पूछा गया कि क्या उन्हें मृणाल पर क्रश है, तो एक्टर ने कहा, “नहीं, हम दोस्त हैं। जब उनसे दुबारा पूछा गया कि क्या उन्हें पहले मृणाल पर क्रश था, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं, लेकिन अब मुझे उन पर क्रश है।

आपको बता दें, जब ये दोनों साथ में शो कर रहे थे तब अक्सर ऐसी खबरें आती थी इनके बीच कुछ चल रहा है। हालांकि, मृणाल उस दौरान किसी और को डेट कर रही थीं। वहीं, अब एक्टर का ये जवाब उन अफवाहों को एक बार फिर हवा दे रहा है।


Download Android App
Download iOS App



