बीती बुधवार की रात मुंबई में अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर एक हाउस पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन इस बीच एक कपल जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर थे।

जी हां दरअसल इस जोड़े की एक तस्वीर को करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। ऐसे में मलाइका और अर्जुन के बीच बढ़ती नजदीकियां साफ देखी जा सकती है।

मलाइका दिखीं बेहद हॉट
हमेशा की तरह इस बार भी मलाइका पार्टी में कयामत ढा रही थीं। इस दौरान अदाकारा रेड कलर की शॉर्ट डे्रस पहने नजर आई। अपने कपड़ो से मैचिंग करते हुए उन्होंने हाई हील्स और कोरोना को ध्यान में रखते हुए रेड कलर का मास्क भी पहना हुआ था। वहीं उनके पार्टनर अर्जुन कपूर ब्लैक टीशर्ट के साथ जींस कैरी की हुई थी साथ ही ब्लैक कलर का मास्क लगा रखा था। वहीं गाड़ी में बैठे अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ भी हिलाया।

इस पार्टी में खूब मस्ती हुई। सोशल मीडिया पर मलाइका की अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी सामने आई है जिसकी आज खूब चर्चा हो रही है।

करण जौहर ने पार्टी की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें उनके साथ मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला हैं। तस्वीर के साथ करण ने कैप्शन में लिखा- ‘कैचिंग अप।

बता दें कारण जौहर के अलावा संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की,जिसमें अर्जुन कपूर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

सेल्फी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नताशा पूनावाला, मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, महीप कपूर, गौरी खान और सीमा खान नजर आ रहे हैं। मालूम हो अमृता के घर मेहमानों का आना रात नौ बजे से शुरू हुआ था,जो आधी रात तक चली।


Download Android App
Download iOS App



