बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में है। कुछ दिनों पहले दोनों को इटली के मिलान एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। हाल ही सुनने में आया था कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अभी तक दोनों ने इस पर खुद कुछ भी नहीं बोला था।
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की…
वहीं अब अर्जुन कपूर ने अपनी हैलोवीन लुक वाली फोटो जब इंस्टाग्राम पर शेयर करी तो मलाइका ने उस पर एक दम से रिएक्ट कर दिया। बता दें कि मलाइका ने फायर यानि आग का इमोजी शेयर करते हुए इशारा किया कि अर्जुन कपूर ने तो इस लुक से आग लगा दी है।
https://www.instagram.com/p/Bpmmy4dAJ18/?utm_source=ig_embed
भले ही मलाइका अरोड़ा अभी तक भी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन पर खुलकर नहीं बोलती हो लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच नजदीकियां और फिर फोटो पर रिएक्शन तो यही संकेत दे रहा है कि इनके बीच कुछ तो है।
जब करण जौहर ने मलाइका से पूछा यह सवाल तो …
कुछ दिनों पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मलाइका अरोड़ा से उनके बर्थडे ट्रिप के बारे में पूछ रहे हैं। मलाइका से जब करन ने पूछा कि उनका ट्रिप कैसा रहा तो मलाइका कहती हैं कि ये खुशियों से भरा था।
https://www.instagram.com/p/BpTnQ9Wl4wp/?utm_source=ig_embed
लेकिन जैसे ही करन ने उनसे पूछा कि वे ट्रिप पर किसके साथ गई थीं और वहां क्या किया तो मलाइका झेंप गईं और उन्होंने टॉपिक ही बदल दिया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले इंडियाज गॉट टैलेंट में एक साथ खूब डांस किया था। दरअसल अर्जुन कपूर वहां अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए गए थे। वहीं दोनों ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाएं।


Download Android App
Download iOS App








