बी-टॉउन के मोस्ट
पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों
में बने रहते हैं। अब तो इनके प्यार के चर्चे भी बॉलीवुड गलियारों में आम हो चुके
है। दोनों ज्यादार हर पार्टी और फंशन में साथ देखे जाते है, हाल ही में दोनों किसी
पार्टी में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां से इनका एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से
वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों का दिल
जीत लिया है।
दरअसल, मलाइका और
अर्जुन का ये वायरल वीडियो डिजाइनर कुणाल रावल की
वेडिंग बैश का है। जहां इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे थे। जहां मलाइका हमेशा की
तरह अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आई। एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत सा व्हाइट लहंगा पहना
हुआ था, साथ उन्होंने अपने इस लुक को एक ह्यूज कुंदन हार के साथ कंप्लीट किया था।
अर्जुन पार्टी में ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।
वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने ही गाने ‘छैंया छैंया‘ पर डांस मूव्स करती दिख रही है वहीं अपनी गर्लफ्रेंड को
डांस करता देख अर्जुन भी डांस फ्लोर पर आ गए। जिसके बाद दोनों ने साथ में मिलकर
मलाइका और शाहरुख खान में फेमस गाने ‘छैंया छैंया‘ पर जमकर डांस किया। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने
लायक थे। वहां मौजूद हर शख्स उन्हें ही देख रहा था, लोगों उनकी हॉट केमिस्ट्री से
नजरें हटा ही नहीं पा रहे थे।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग स्टार कपल के डांस
वीडियो पर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। कोई उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहा
है, तो उन्हें उनका मजाक बना रहा है। एक यूजर ने लिखा, क्या मतलब ये कभी शादी नई
करेंगे या दसरो की शादी में ही नाचेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, एक ही गाने पर और कितने
साल और डांस करेगी ये। एक ने तो मलाइका की तुलना नोरा फतेही तक से तक दी और कहा कि
नोरा के डांस के आगे मलाइका को कौन देखेगा।
बता दें कि यह
वहीं कुणाल रावल हैं जिनके लिए कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने रैम्प वॉक किया
था। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की
एंट्री पर जमकर चियर किया और तालियां बजाई थीं। तो एक दूसरे वीडियो में अर्जुन
कपूर मलाइका को फ्लाइंग किस करते नजर आते थे।


Download Android App
Download iOS App












