Arjun Kapoor ने ‘मोलेस्टर’ कहने वाले ट्रोलर को दिया मुँह तोड़ जवाब

Summary :

अगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन में जुटे Arjun Kapoor इन दिनों अपनी फिल्म के नए गाने को लेकर खूब ट्रोल हो रहे हैं। इसी दौरान एक ट्रोलर ने कमेंट बॉक्स

अगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन में जुटे Arjun Kapoor इन दिनों अपनी फिल्म के नए गाने को लेकर खूब ट्रोल हो रहे हैं। इसी दौरान एक ट्रोलर ने कमेंट बॉक्स में उन्हें मोलेस्टर लिखा तो एक्टर अर्जुन कपूर भड़क गए और करारे जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी है।

 

ये है पूरा मामला….

दरअसल Social_layman नाम के एक शख्स ने Arjun Kapoor और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के गाने ‘तेरे लिए’ की एक झलक को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि क्या सिर्फ मैं ही हूं या इसमें अर्जुन कपूर भी एक छेड़छाड़ करने वाले युवक की तरह दिख रहे हैं।

जल्दी ही अभिनेता Arjun Kapoor की नजर इस ट्वीट पर पड़ गई। गाने के एक सीन में अर्जुन कपूर परिणीति को अपना जैकेट पहनाते हुए गले लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म का यह गाना 11 सितंबर को रिलीज किया गया है।

अर्जुन ने की बोलती बंद

उन्होंने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे शख्स को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया की जब इस तरह के शब्दों का इतने हल्के अंदाज़ में इस्तेमाल किया जाता है तो इंसान की बुनियादी समझ की कमी का पता चलता है। ये कितनी बड़ी बात है। हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा को इतने हल्के अंदाज़ में कतई नहीं ले सकते और न ही इसे मज़ाक समझ सकते हैं।

बता दें की परिणीति चोपड़ा और Arjun Kapoor की मच अवेटेड फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था।जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। ऐसा पहली बार नहीं जब दोनों साथ में सक्रीन पर धमान मचाने वाले हो।  इससे पहले भी दोनों 6 साल पहले एक साथ दर्शकों का दिल जीत चुके हैं ।

आपको बता दें ये जोड़ी साथ में फिल्म ‘इश्कजादे’ में नजर आई थी। अर्जुन-परिणीति की इस जोड़े को देख दर्शक खासा प्रभावित हुए है। इसका अंदाजा आप ट्रेलर के यूट्यूब व्यूज से लगा सकते है।

5 सिंतबर को रिलीज हुआ यह ट्रेलर पहले नंबर पर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि Arjun Kapoor और परिणीति की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।

कुछ और लोगों ने भी किया ट्वीट देखें

1#

2#

3#

https://twitter.com/moochele2015/status/1039640966272086016

4#

5#

6#

7#

8#

https://twitter.com/BAbrhm/status/1039511787635335174

Desk Team