महीनों की अटकलों और सोशल मीडिया पर सब कुछ उजागर होने के बाद अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोरा के साथ अपने रिश्ते को कबूल लिया है। अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग पर उन्होंने अपने मलाइका के साथ रिश्ते को जगजाहिर कर ही दिया।

फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग पर दोनों को एक साथ पोज़ देते देखा गया और अर्जुन कपूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने रिश्ते के बारे में कहा , “अब इसके बारे में बात करने का समय आ गया है नहीं चाहता कि लोग यह सोचें कि वह कुछ छिपा रहे है। “

हालाँकि, अर्जुन के कबूलनामे के लगभग तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स शुरू हो गए और ट्रोलर्स ने अर्जुन कपूर को मलाइका के साथ रिलेशनशिप को लेकर निशाना बनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को काफी भद्दी भद्दी बातें लिखी गयी।

वहीँ एक ट्रोलर ने उनके इस रिलेशनशिप को बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते से तुलना करते हुए अर्जुन पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया और कमेंट किया , ” अर्जुन हमेशा श्रीदेवी से नफरत करते थे जो बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं और अब खुद मलाइका अरोरा को डेट कर रहे है जो एक तलाकशुदा महिला है।

अर्जुन कपूर इस अप्रत्याशित कमेंट को बर्दाश्त नहीं कर पाए और तुरंत उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, ” कुसुम में किसी से नफरत नहीं करता। हमने अपने परिवार में हमेशा गरिमापूर्ण दूरी बनाये रखी। अगर में नफरत करता तो संवेदनशील समय में अपने पिता जान्हवी और ख़ुशी के लिए खड़ा नहीं रहता।

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा , “तो टाइप करना और जज करना आसान है, थोड़ा सोचो। आप @Varun_dvn के प्रशंसक हो इसलिए मुझे लगता है कि उसकी डीपी अपनी प्रोफाइल पर लगाकर नकारात्मकता नहीं फैलानी चाहिए। “

हम उम्मीद करते है अर्जुन कपूर इन ट्रोलर्स की टिप्पणियों को ज्यादा महत्व नहीं देंगे और एक अच्छे बेटे , एक अच्छे भाई और एक अच्छे प्रेमी की तरफ अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे।


Download Android App
Download iOS App



