बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुश्किलें अब दिन पे दिन बढ़ती हुई दिख रही हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अर्जुन और उनकी पत्नी,भाई से पूछताछ कर लेने के बाद अब एनसीबी ने ड्रग्स मामले से जुड़े मामले में अर्जुन रामपाल की बहन को समन भेजा है। एनसीबी ने आज यानी सोमवार को कोमल रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया है।

वैसे तो कोमल को बहुत दिनों पहले ही समन भेज दिया गया था,लेकिन वह दो समन भेजने के बाद भी एनसीबी दफ्तर में पेश नहीं हुई। ऐसे में आज कोमल एनसबी ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई जहां पर उनसे ड्रग्स केस में अर्जुन की भूमिका के बारे में सवाल किए जाने हैं।
बता दें,अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने छानबीन की थी और इसी के आधार पर अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को समन भेजा गया था। वहीं गैब्रिएला के भाई के पास हशीश और एल्प्रालोलम की टेबलेट्स भी बरामद हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि अर्जुन का ड्रग्स डीलरों से कोई कनेक्शन है। दरअसल उनके पिछले बयान में विराधाभास था,इस वजह से उन्हें दोबारा भी बुलाया गया था,वहीं अब उनकी बहन से एनसीबी की पूछताछ अभिनेता की मुश्किलें कई ज्यादा बढ़ा रही हैं।

याद दिला दें,ड्रग्स मामले में अभी तक रिया चक्रवर्ती,शौविक चक्रवर्ती साहित कुल 23 लोगों को एनसीबी अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। हालांकि अधिकतर लोग अब जमानत पर बाहर भी आ गए हैं। ये ड्रग्स मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की बाद से उजागर हुआ है।

इस छानबीन में सुशांत का ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ बॉलीवुड के और भी कई मशहूर चेहरे का नाम ड्रग से जुड़ गया है। फिलहाल एनसीबी ने अपनी जांच जारी की हुई है।


Download Android App
Download iOS App



