Armaan Malik पिछले कुछ दिनों से हैं Hopitalized, हाथ में IV Drip लगा देख फैंस हुए परेशान

Summary :

Armaan Malik Health Update: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक बीते दिनों अस्पताल में भर्ती थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर शेयर की. साथ ही अपना हेल्थ अपडेट भी दिया. लेकिन इसी बीच सब ये जानना चाहते हैं कि आखिर सिंगर को हुआ क्या है, क्योंकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं फैंस सिंगर के अस्पताल से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. Armaan malik Hospitalized: अरमान मलिक ने दिया हेल्थ अपडेट सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में अपने फैंस को…

Armaan Malik Health Update: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक बीते दिनों अस्पताल में भर्ती थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर शेयर की. साथ ही अपना हेल्थ अपडेट भी दिया. लेकिन इसी बीच सब ये जानना चाहते हैं कि आखिर सिंगर को हुआ क्या है, क्योंकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं फैंस सिंगर के अस्पताल से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Armaan malik Hospitalized: अरमान मलिक ने दिया हेल्थ अपडेट

Armaan Malik Health Update
Armaan Malik Health Update (Source: Social Media)

सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि सिंगर ने अस्पताल में भर्ती होने का सटीक कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने एक्सेप्ट किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. लेकिन अरमान ने अब बताया है कि वो पहले से ठीक है और रेस्ट कर के जल्द ही रिकवर कर रहे हैं

Armaan Malik Health News: कैसे हैं अरमान मलिक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि रविवार को अरमान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके हाथ में IV ड्रिप लगी हुई थी. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं बीते, लेकिन अब मैं ठीक हूं! आराम करने और तरोताज़ा होने का समय है.” इस पोस्ट को देखे के बाद से ही फैंस में हलचल मच गई थी और फिर वो सिंगर की स्पीडी रिकवरी के मैसेज करने लगे थे.

Armaan Malik Hospitalized: अरमान ने इंस्टा पर भी शेयर किया मैसेज

Armaan Malik Health Update
Armaan Malik Health Update (Source: Social Media)

इंस्टाग्राम पर भी अरमान ने अपनी स्टोरीज प्रोफाइल में एक थॉटफुल मैसेज को रीशेयर किया था जिसमें लिखा था कि, “इस साल आपको जिन चीजों का ध्यान रखना है, उनकी लिस्ट में खुद को भी शामिल करना श्योर करें.” इस मैसेज से साफ पता चलता है कि सिंगर किस तरह अपने फऐंस को सेल्फ केयर करने की सलाह दे रहे हैं.

Armaan Malik Health Update: अरमान मलिक प्रोफेशनल फ्रंट

Armaan Malik Health Update
Armaan Malik Health Update (Source: Social Media)

अरमान ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपने सॉन्ग ‘यू’ का एकॉस्टिक वर्जन शेयर किया था और लिखा था, “यू’ मेरे लिए उन गीतों में से एक है. जब भी मैं इसे सुनता हूं, मुझे याद आ जाता है कि मैं कहां था, क्या महसूस कर रहा था और मैंने इसे क्यों लिखा था!” वहीं अरमान आने वाले समय में कई फिल्मों के लिए गाना गाते हुए भी दिखाई देने वाले हैं.

Read More: Neha Kakkar को है अपने करियर से दिक्क्त?, जानें पोस्ट शेयर कर ब्रेक लेने के पीछे का सच

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।