Armaan Malik ने नया गाना ‘तेरा मैं इंतजार’ किया लॉन्च, भाई Amaal Mallik के साथ काम करने पर कहीं ये बात…

Summary :

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक के गानों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। इन दिनों वह अपने नए गीत ‘तेरा मैं इंतजार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। गायक ने बताया कि इस गाने में उन्होंने अपने भाई अमाल के साथ काम किया है और इसके लिए वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक के गानों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं अरमान मलिक अपने भाई अमाल के साथ काम करके अपने आप को मानते हैं भाग्यशाली अरमान मलिक का गाना ‘तेरा मैं इंतजार’ दिल टूटने के दर्द को बयां करता हैं। इस गाने…

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक के गानों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। इन दिनों वह अपने नए गीत ‘तेरा मैं इंतजार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। गायक ने बताया कि इस गाने में उन्होंने अपने भाई अमाल के साथ काम किया है और इसके लिए वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं।

  • बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक के गानों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं
  • अरमान मलिक अपने भाई अमाल के साथ काम करके अपने आप को मानते हैं भाग्यशाली

अरमान मलिक का गाना ‘तेरा मैं इंतजार’ दिल टूटने के दर्द को बयां करता हैं। इस गाने को अमाल ने कंपोज किया है और लिखा कुणाल वर्मा ने हैं। ट्रैक को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इस गाने के बारे में बात करें तो यह गाना दो प्रेमियों की तड़प को दिखाता है। ट्रैक के बारे में बात करते हुए, अरमान ने कहा, मैं अपने भाई अमाल और गीतकार कुणाल के साथ ‘तेरा मैं इंतजार’ पर फिर से काम करके बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

अरमान मलिक अपने आप को मानते हैं भाग्यशाली

अरमान मलिक ने कहा, मैं अपने भाई अमाल और गीतकार कुणाल के साथ ‘तेरा मैं इंतजार’ पर फिर से काम करके बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। सिंगर ने कहा, हमने ‘चले आना’, ‘जान है मेरी’ और ‘घर से निकलते ही’ जैसे हिट गानों के साथ कुछ अद्भुत पल साझा किए हैं और यह गाना हमारे दिलों में एक खास जगह रखता है। हम जानते हैं कि हमारे फैंस की हमसे बहुत उम्मीदें हैं और हमें पूरा विश्वास है कि उन्हें यह गाना उतना ही पसंद आएगा जितना हमें आया है। इस गाने में गिटार और पियानो की प्यारी धुन है, जो दिल टूटे आशिक के दर्द और खालीपन के एहसास से जोड़ती है। ‘तेरा मैं इंतजार’ टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर आप उपलब्ध हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ARMAAN MALIK 🧿 (@armaanmalik)

 

सिंगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो

अरमान के बारे में बात करें तो उन्होंने 9 साल की उम्र में ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ में हिस्सा लिया था और वह टॉप 7 में रहे थे। जब वह स्कूल में थे, तब उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘भूतनाथ’ के गाने में अपनी आवाज दी ती। उनके हिट गानों में ‘हुआ हैं आज पहली’, ‘बेसब्रियां’, ‘हम नहीं सुधरेंगे’, ‘क्यूं रब्बा’, ‘चले आना’, ‘इश्क का मांझा’, ‘घर नहीं जाना’, ‘जज्बाती है दिल’, ‘कुछ तो है’, ‘कहता है पल पल’, ‘तुम्हें अपना बनाने का’, ‘कौन तुझे’, ‘सब तेरा’, ‘मुझको बरसात बना लो’, ‘बोल दो ना जरा’ जैसे कई गाने शामिल है।

अरमान के भाई अमाल करते हैं ये काम

अरमान के भाई अमाल मलिक की बात करें तो उन्होंने 15 साल की उम्र में फिल्म ‘सरकार’ और ‘शूटआउट एंड लोखंडवाला’ के साउंडट्रैक के लिए म्यूजिक कंपोजर अमर मोहिले के साथ काम किया। इसके बाद अमाल ने सोहेल खान और सलमान खान के साथ काम किया। उन्होंने सोहेल की फिल्म ‘किसान’ के लिए म्यूजिक तैयार किया और सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ के लिए तीन गाने कंपोज किए थे। उनके हिट्स में ‘एयरलिफ्ट’, ‘सनम रे’, ‘बागी’, ‘मैं रहूं या ना रहूं’, ‘कौन तुझे प्यार करेगा’, ‘तुझे चाहता हूं क्यों’, ‘कर गई चुल्ल’ और ‘तू मेरा नहीं’ जैसे गाने हैं।

Priya Mishra