बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में जबरदस्त घमासान छिड़ गया है. वीकेंड का वार एपिसोड में शो की एक्स कंटेस्टेंट और Armaan Malik की पहली बीवी पायल मलिक पहुंची थीं. पायल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट Vishal पर कृतिका मलिक को बुरी नजर से देखने का आरोप लगा दिया जिसके बाद Armaan Malik ने Vishal को थप्पड़ मार दिया. पायल मलिक ने अनिल कपूर से कहा कि मैं यहां ये बताने आई हूं कि बीबी में क्या चल रहा है और मैं सच में निराश हूं. Vishal से बात करते हुए पायल ने कहा- ‘ऑन कैमरा आपने कुछ ऐसी बात बोली थी जो मेरे हिसाब से बहुत गलत थी. आपने कृतिका के बारे में जो कहा वह एक्सेप्टेबल नहीं है! वो एक मां और एक वाइफ हैं और आपको उसकी इज्जत करनी होगी.’
- बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में जबरदस्त घमासान छिड़ गया है
- वीकेंड का वार एपिसोड में शो की एक्स कंटेस्टेंट और अरमान मलिक की पहली बीवी पायल मलिक पहुंची थीं
- पायल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट विशाल पांडे पर कृतिका मलिक को बुरी नजर से देखने का आरोप लगा दिया
अरमान ने जड़ा विशाल को थप्पड़
पायल मलिक के इस आरोप के बाद अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच इस मामले पर जमकर बहस हुई. इसके बाद गुस्से में अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया. ऐसे में विशाल पांडे भी अरमान से भिड़ते दिखे हालांकि घरवालों ने दोनों को रोक लिया.
View this post on Instagram
विशाल ने कृतिका को लेकर कही थी ये बात
बता दें कि इससे पहले विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया से बात करते हुए अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका मलिक पर कमेंट किया था. पहले उन्होंने कृतिका से कहा था- ‘मेकअप के बिना ज्यादा अच्छे लगते हो आप. हालांकि कृतिका ने इसपर रिएक्ट नहीं किया था. इसके बाद विशाल ने लवकेश से कहा था, भाभी सुंदर लगती है, मतलब अच्छे तरीके में बोल रहा हूं.’
View this post on Instagram
क्या घर से बाहर होंगे अरमान?
विशाल पांडे के इसी कमेंट पर अरमान मलिक का गुस्सा फूटा और उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को तमाचा मार दिया. लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में मारपीट की इजाजत नहीं है. अगर कोई कंटेस्टेंट ऐसा करता है तो उसे घर से निकाल दिया जाता है. अब देखना ये है कि बिग बॉस अरमान मलिक पर क्या एक्शन लेते हैं.


Download Android App
Download iOS App



