बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार मुसीबतों में फंसती नजर आ रही हैं और खबर आ रही है कि झारखंड के रांची की एक अदालत ने एक्ट्रेस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अमीषा पटेल और उनके एक साथी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार अमीषा पटेल और उनके एक सहयोगी को रांची की अदालत ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक बाउंस होने के मामले में दोषी पाया है। मई के महीने में निचली अदालत ने मामले का संज्ञान लिया था।

कोर्ट ने अमीषा पटेल और उनके सहयोगी को इस मामले में समन जारी करते हुए अदालत में पेश होने और अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। चार तारीखें बीत जाने के बाद भी जब अमीषा और उनके सहयोगी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो अदालत ने उनके गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए है।

आरोप के मुताबिक़ साल 2017 में अमीषा पटेल डिजिटल इंडिया के तहत हुए एक कार्यक्रम में बतौर मेहमान एक कार्यक्रम में पहुंची थी। हरमू हाउसिंग कॉलोनी के इस फंक्शन में रांची के अजय सिंह ने भी अमीषा के साथ मंच साझा किया था।

इसी दौरान अजय सिंह को अमीषा पटेल से फिल्म में पैसा लगाने का ऑफर मिला था। अमीषा पटेल ने अजय सिंह को ऑफर देते हुए कहा था कि वो उनकी अपकमिंग फिल्म देसी मैजिक में पैसा लगा सकते है। इसके बाद अजय सिंह ने डेढ़ महीने में ढाई करोड़ की रकम अमीषा पटेल के खाते में जमा कराई थी।

मामले में न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने अमीषा पटेल और उनके सहयोगी कमल गूमर के खगिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए , जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए है।



Download Android App
Download iOS App



