बॉलीवुड में फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से अपनी छाप छोड़ चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर इस वक़्त खबरों में बनी हुई है। आपको बता दे, सबा कमर इस वक़्त मुश्किल में पड़ गयी है क्योकि अब सबा कमर के खिलाफ पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इस कड़े फैसले के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, सबा कमर पर आरोप है कि उन्होंने लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद में एक ‘डांस वीडियो’ शूट किया है जिसके कारण उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

खबर के अनुसार, लाहौर की मजिस्ट्रियल कोर्ट ने एक्ट्रेस सबा कमर और गायक बिलाल सईद के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। इन पर आरोप है कि ये अदालत की सुनवाई से लगातार बचने की कोशिश कर रहे थे। कोर्ट ने सुनवाई छह अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी। लाहौर पुलिस ने पिछले साल क़मर और सईद के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 के तहत लाहौर के पुराने शहर में मस्जिद वज़ीर खान की कथित ‘अपवित्रता’ के लिए मामला दर्ज किया था।

एफआईआर के अनुसार दोनों कलाकारों ने एक डांस वीडियो बनाकर मस्जिद की पवित्रता को भंग किया था और इस हरकत से पाकिस्तान के लोग काफी गुस्से में है। पंजाब सरकार ने मस्जिद की पवित्रता के उल्लंघन के मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने के बाद सबा कमर और सईद को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

दोनों ने अपने इस वीडियो शूट के लिए जनता से माफी भी मांगी थी पर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। सबा ने कहा,’यह एक निकाह सीन वाला संगीत वीडियो था। इसे न तो किसी तरह के वेस्टर्न म्यूजिक में शूट किया और न ही इसे म्यूज ट्रैक में एडिट किया गया था।’ सबा कमर जो दिवंगत इरफान खान के साथ फिल्म हिन्दी मीडियम में नजर आईं थीं, उन्होंने कंदील बलोच की बायोपिक करके तहलका मचा दिया था। सबा को इसके ‘गैर-इस्लामिक’ फिल्म के लिए भी जान से मारने का धमकी मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



