मुंबई के क्रूज़ पर हो रही पार्टी में ड्रग्स के आरोपों में पकड़े गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब एनसीबी की कस्टडी से निकलकर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पहुंच चुके हैं। इसके चलते अब उन्हें मुंबई के आर्थर रोड जेल में रहना होगाl उनके अलावा सात अन्य आरोपियों को भी जेल में रहना होगा। किसी भी जानी-मानी हस्ती के जेल जाने पर एक सवाल हर जगह उठता है। कि क्या इनके साथ भी आम कैदियों जैसा बर्ताव होगा?

जेल में आर्यन खान का आज पहला दिन था और यहां उनके साथ कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं हुआ और अन्य कैदियों के साथ ही उन्हें भी सुबह 6 बजे जगा दिया गया। जेल में सूरज उगता है सुबह छह बजे। इसी समय पर आर्यन और साथी आरोपियों को भी उठना होगा। सुबह हुई तो ब्रेकफास्ट आएगा। करीब सात बजे के आसपास। वैसा ही जैसा बाकी कैदियों के लिए आता है। यानी शीर पोहा। जस्ट टू ऐड, कैदी बाहर से भी खाना मंगवा सकते हैं। लेकिन उसके लिए चाहिए होती है कोर्ट की स्पेशल परमिशन। जो अभी आर्यन और बाकी आरोपियों के पास नहीं है। इसलिए परमिशन मिलने तक उन्हें जेल का ही खाना खाना पड़ेगा। जेल में खाने की व्यवस्था थोड़ी जल्दी रहती है। यानी दोपहर का खाना सुबह। और रात का शाम को।

लंच और डिनर, दोनों के मेनू में भी ज्यादा फर्क नहीं रहता। चपाती, सब्ज़ी, दाल और चावल। ये फिक्स रहता है। चाहे लंच हो या डिनर। लंच करीब 11 बजे दिया जाता है। वहीं, रात का खाना शाम छह बजे। हालांकि, कुछ कैदी रात आठ बजे भी अपना खाना खाते हैं। बाकी कैदियों की तरह उन्हें भी अपनी प्लेट साथ रखनी होगी। कुछ यूं बीतेगा जेल में आर्यन का एक दिन। बाकी उनके केस से जुड़ा जो भी अपडेट आएगा, हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

आर्थर रोड वही जेल है जहां संजय दत्त को भी रखा गया था। 2008 मुंबई ब्लास्ट के आतंकवादी अजमल कसाब को भी कुछ दिनों के लिए आर्थर रोड जेल में रखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



