Asha Bhosle के निधन से गमगीन हुई फिल्म इंडस्ट्री, फैंस के बीच पसरा मातम

Asha Bhosle Died: बॉलीवुड जगत में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. चेस्ट इंफेक्शन और थकान के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंगर को 11 अप्रैल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हालांकि अब मिल रही जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं.

Asha Bhosle Died
Asha Bhosle Died (Source: Social Media)

अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ है. 92 साल की आशा के निधन की खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है. इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियों से लेकर फैंस तक सभी सिंगर को श्रद्धाजलि देते दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तो हर कोई गमगीन दिखाई दे रहा है.

Asha Bhosle Died: क्या है निधन का कारण?

Asha Bhosle Died
Asha Bhosle Died (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बताया जा रहा है कि दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ है और उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा. जानकारी के लिए आपको बता दें कि आशा भोसले को पीछली रात यानि 11 अप्रैल को ICU में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद से ही ये कहा जा रहा था कि उनकी तबीयत काफी नाजुक बनी हुई है. हालांकि अब हॉस्पिटल से ये खबर साफ हो चुकी है कि आशा भोसले हमें अलविदा कह कर इस दुनिया से जा चुकी हैं.

Asha Bhosle Died: प्रधानमंत्री ने जताई थी चिंता

Asha Bhosle Died
Asha Bhosle Died (Source: Social Media)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज सिंगर आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई थी. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि- ‘आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं’.

Asha Bhosle Died: फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी जताई थी चिंता

Asha Bhosle Died
Asha Bhosle Died (Source: Social Media)

प्रधानमंत्री के अलावा भी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर अनुपम खेर और नील नीतिन मुकेश ने आशा भोसले के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांगी थी. पर हर किसी दुआएं इस बार कारगर साबित नहीं हो पाई.

Asha Bhosle Died: पोती ने दी थी हेल्थ अपडेट

Asha Bhosle Died
Asha Bhosle Died (Source: Social Media)

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने भी अपनी दादी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी, जिसमें वो आशा भोसले की हेल्थ अपडेट देती दिखाई दी थीं. ऐसा माना जाता है कि जनाई भोसले अपनी दादी के काफी क्लोज हैं. ऐसे में बीते दिन जब आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती किया गया था, तब जनाई की चिंता सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दी. उन्होंने दादी संग तस्वीर शेयर करके उनके हेल्थ पर बात की थी, इस तस्वीर में दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखा जा सकता है. हालांकि दादी के इस दुनिया से जाने के बाद जनाई पर क्या बीत रही होगी, इसका अंदाजा लगाना भी बेहद मुश्किल है.

Read More: Ranveer Allahbadia ने किया समय रैना पर वार!, इशारों-इशारों में यूट्यूबर पर कसा तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।