Donald Trump की होर्मुज पर चेतावनी से तेल बाजार में हड़कंप, कच्चा तेल 100 डॉलर पार; क्या दुनिया पर मंडरा रही है मंदी का खतरा?

Summary :

Trump Hormuz Warning Oil Prices Surge: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अब पूरी तरफ से फेल हो चुकी है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने ईरान को आंख दिखाते हुए एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दे दी है। इस कारण से दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। तेल बाजार में उथल-पुथल की भी स्थिति है। आज, 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 8 फीसदी की तेज बढ़त देखी जा रही है, जिससे कच्चा तेल का दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के…

Trump Hormuz Warning Oil Prices Surge: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अब पूरी तरफ से फेल हो चुकी है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने ईरान को आंख दिखाते हुए एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दे दी है। इस कारण से दुनिया भर में हड़कंप मच गया है।

तेल बाजार में उथल-पुथल की भी स्थिति है। आज, 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 8 फीसदी की तेज बढ़त देखी जा रही है, जिससे कच्चा तेल का दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बढ़ते तनाव ने पूरे तेल बाजार में डर का माहौल बना दिया है, जिसका सीधा असर तेल (पेट्रोल-डीजल) की कीमतों पर दिख सकता है।

Surge in Crude Oil Prices: ट्रंप की धमकी से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल

Surge in Crude Oil Prices
Surge in Crude Oil Prices (Source: Social Media)
  • अमेरिकी प्रेजिडेंट ट्रंप के बयान के बाद तेल के दाम तेजी से बढ़ गए।
  • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से कच्चा तेल करीब 8 फीसदी महंगा होकर $104.20 प्रति बैरल के पास पहुंच चुका है।
  • ब्रेंट क्रूड भी 6.56% बढ़कर $101.49 प्रति बैरल हो गया।
  • इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता फेल हो गई।
  • ईरान ने अमेरिका की शर्तें मानने से इनकार कर दिया।
  • इसके बाद ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से गुजरने वाले कुछ जहाजों पर रोक लगा दी।
  • ईरान पहले से कह रहा है कि हमले बंद नहीं हुए तो रास्ता नहीं खोलेगा।
  • अमेरिका अब ईरान द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों को खोजकर हटाने की तैयारी कर रहा है।
  • पहले जब 2 हफ्ते का युद्धविराम हुआ था, तब तेल के दाम 16% तक गिर गए थे।

Trump Hormuz Warning Oil Prices Surge: 100 डॉलर के पार पहुंचा तेल, मचा हड़कंप

Trump Hormuz Warning Oil Prices Surge
Trump Hormuz Warning Oil Prices Surge (Source: Social Media)

बता दें कि दो दिन (शनिवा, रविवार) बाजार बंद था, लेकिन आज सोमवार को ट्रेडिंग शुरू होते ही वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट की कीमत करीब 8 फीसदी उछलकर 104.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए। इस बीच, ब्रेंट क्रूड में भी 7% की तेज़ी आई है और यह लगभग $102 पर ट्रेड कर रहा है।

यह ध्यान देने लायक बात है कि फरवरी में—जब तनाव शुरू भी नहीं हुआ था—तेल लगभग $70 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। हालाँकि, बढ़ते तनाव के चलते, कीमतें अब एक बार फिर तेज़ी से बढ़ी हैं और $100 का आँकड़ा पार कर गई हैं। इस तरह से कीमतें अगर बढ़ती रहे तो एक्सपर्ट्स की राय है बाजार में भूचाल आएगा और दुनिया में मंदी की स्थिति बन सकती है।

ALSO READ: UP के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बस पर पलटा ट्रक, 6 मौत; 7 से अधिक घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।