Asrani Passes Away: दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया दुख, कहा- “गहरा दुख हुआ”

Summary :

Asrani Passes Away: अपनी कॉमेडी से सबके दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ एक्टर गोवर्धन असरानी अब दुनिया में नहीं रहे हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में हर कोई स्तब्ध है और शोक व्यक्त कर रहा है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, हिमानी शिवपुरी, और कई अन्य राजनीतिक हस्तियों ने नम आंखों से शोक व्यक्त किया है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम नरेंद्र मोदी गोवर्धन असरानी के निधन से बहुत दुखी हैं। Asrani Passes Away अभिनेता असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया दुख पीएम मोदी ने दुख व्यक्त…

Asrani Passes Away: अपनी कॉमेडी से सबके दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ एक्टर गोवर्धन असरानी अब दुनिया में नहीं रहे हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में हर कोई स्तब्ध है और शोक व्यक्त कर रहा है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, हिमानी शिवपुरी, और कई अन्य राजनीतिक हस्तियों ने नम आंखों से शोक व्यक्त किया है। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम नरेंद्र मोदी गोवर्धन असरानी के निधन से बहुत दुखी हैं।

Asrani Passes Away

अभिनेता असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया दुख

पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी ने भी एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अभिनेता असरानी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई… भगवान उन्हें शांति दे और परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति.”

असरानी का 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Asrani Passes Away
Asrani Passes Away( Source: Social Media)

बता दें कि लंबी बीमारी से जूझ रहे असरानी ने 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर उनका सोमवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं दिवंगत अभिनेता के मैंनेजर बाबू भाई थिबा ने एएनआई को बताया, “असरानी का सोमवार की दोपहर 3 बजे जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बहन और भतीजा हैं.”

Also Read: Samantha on Naga Chaitanya: Naga Chaitanya से तलाक पर पहली बार बोलीं Samantha, कहा– “सच्चाई दिखाना आसान”

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।