सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी को लेकर चर्चा में है। वहीं इन सब बातों के बीच दोनों को लेकर खबर आ रही है कि ये कपल जल्द ही साथ में शिफ्ट होने वाले हैं।

दरअसल, अथिया और राहुल को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि ये कपल लिव-इन में रहने वाले हैं। इसके लिए कपल ने मुंबई में एक आलीशान 4BHK सी- फेसिंग अपार्टमेंट भी किराए पर लिया है। राहुल और अथिया दोनों अपने इस घर में साथ रहेंगे। वैसे शादी से पहले दोनों साथ रहने वाले हैं, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनका नया अपार्टमेंट बांद्रा के कार्टर रोड पर स्थित है, जिसका किराया लगभग 10 लाख रुपये प्रति महीना है। हालांकि इस बारे में अब एक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले समय में पता चल पाएगा।

वहीं इससे पहले दोनों को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की दोस्त ने उनकी शादी की खबरों का खंडन किया था। उस वक्त अथिया के एक करीबी फ्रेंड ने एक बातचीत में बताया था कि यह सच नहीं है! इस साल कोई शादी नहीं हो रही है। अथिया के पास इस साल कई प्रोजेक्ट्स हैं। जबकि केएल राहुल को विश्व कप के लिए तैयारी करनी है। उनके पास इस साल शादी करने का समय कहां है? तो इससे साफ है कि इस साल इन दोनों की शादी नहीं हो रही है।

मालूम हो, केएल राहुल और अथिया शेट्टी पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे संग प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। राहुल भी शेट्टी परिवार के बेहद करीब हैं। पिछले कुछ समय से ये दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



