Bigg Boss 18 के घर में Eisha Singh संग लव एंगल पर Avinash Mishra ने तोड़ी चुप्पी

Summary :

अविनाश मिश्रा ने बिग बॉस 18 में ईशा सिंह संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रविवार को हो गया है और इसमें करण वीर मेहरा विनर बने हैं. वहीं, शो में चौथे स्थान पर अविनाश मिश्रा रहे थे और उनकी साथी कंटेस्टेंट ईशा सिंह पांचवें स्थान पर रही थीं. शो में ईशा और अविनाश के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिली और दोनों की नजदीकियों के कारण फैंस उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं. हालांकि अब अविनाश मिश्रा ने ईशा संग अपने रिश्ते को लेकर रिएक्ट किया है.

बिग बॉस 18 में ईशा संग लव एंगल पर क्या बोले अविनाश मिश्रा

एएनआई से बात करते हुए, अविनाश ने कहा कि वह और ईशा एक-दूसरे के प्रति रोमांटिक नहीं हैं उनमें सिर्फ दोस्ती है. अविनाश ने कहा, “यह कभी भी लव एंगल नहीं था. लोगों के मन में हमारे कपल बनने को लेकर बहुत सारे सवाल और उम्मीदें हैं, लेकिन मेरा विश्वास करें, हम वास्तव में अच्छे दोस्त हैं. अगर भविष्य में कुछ होगा तो मैं जरूर बताऊंगा.’’

करण वीर मेहरा की जीत पर क्या बोले अविनाश मिश्रा?

वहीं करण वीर मेहरा की जीत के बारे में पूछे जाने पर अविनाश ने कहा, ”मैं जीतना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. करण का जीतना वेरी वेल डिजर्विंग है. मैंने खेल के दौरान उनके एफर्ट्स के लिए कई बार उनकी सराहना की है. दर्शक विजेता का फैसला करते हैं और उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए. करण ने वास्तव में अच्छा खेला और वह वास्तव में इसके हकदार थे.”

शो के फिनाले में पहुंचे थे ये कंटेस्टेंट

आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के फिनाले में करण वीर मेहरा को विनर घोषित किया गया है. विवियन डीसेना शो के पहने रनर-अप रहे और रजत दलाल दूसरे रनर-अप बने. वहीं, एलिमिनेशन की शुरुआत ईशा सिंह से हुई, उसके बाद चुम दरांग और उसके बाद अविनाश मिश्रा निकले. वहीं, रजत दलाल तीसरे स्थान पर रहे. शो के फिनाले में आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर मौजूद थे. ये सभी कलाकार अपनी आने वाली फिल्म लवयापा के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।