आयशा टाकिया का ये बदला हुआ लुक देख आप भी रह जायेंगे हैरान

Summary :

सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन से भरपूर सुपरहिट फिल्म ‘वॉन्टेड’ की हीरोइन आयशा टाकिया का लुक पूरी तरह से बदल चुका है। पिछले 7 साल से दूर अभिनेत्री आयशा टाकिया

सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन से भरपूर सुपरहिट फिल्म ‘वॉन्टेड’ की हीरोइन आयशा टाकिया का लुक पूरी तरह से बदल चुका है। पिछले 7 साल से दूर अभिनेत्री आयशा टाकिया रविवार को मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट हुई। उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं। उसमें वह बेहद मोटी दिख रही हैं। इतना ही नहीं उन्हें अब पहचानना तक मुश्किल हो गया है।

https://www.instagram.com/p/BpMCK2mHik2/?utm_source=ig_embed

32 वर्षीय एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने पूरी तरह से मेकओवर करा लिया है।  आयशा टाकिया फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं और फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bo9C1JYHqD_/?utm_source=ig_embed

एक्ट्रेस 5 साल के बेटे की मम्मी हैं।  अक्सर आयशा अपने बेटे मिकाइल आजमी की तस्वीरें और वीडियो जारी करती हैं। वहीं आयशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें वे एकदम ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं और उनके फैन्स आयशा टाकिया को आसानी से पहचान नहीं पाएंगे।

https://www.instagram.com/p/BoyU82Jnhj9/?utm_source=ig_embed

यूजर्स उड़ा रहे आयशा का मजाक…

बता दें की आयशा टाकिया ने खुद को इस कदर इतना बदल लिया है कि उन्‍हें पहचान पाना बिल्‍कुल मुश्‍किल है। आयशा ने इस तस्‍वीर में जीन्‍स और टॉप पहना हुआ है। उनके लंबे काले बाद अब काफी रंगें हुए दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BpQ9aLzg21e/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

आयशा के इस लुक को देख कर यूजर्स उनका मजाक उड़ा कर उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो उन्‍हें पानी की टंकी तक बोल दिया है। वहीं दूसरे यूजर ने उन्‍हें इंडियन किम कार्दशियन कह कर उनका मजाक उड़ाया है।

https://www.instagram.com/p/BpMdwbPjtX5/?utm_source=ig_embed

एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- ‘क्या से क्या हो गया सर्जरी बेवफा हो गई’। एक ने तो आयशा को सलाह देते हुए लिखा- ‘उन्हें तुरंत बुर्का पहन लेना चाहिए और दूसरों को डराना बंद कर देना चाहिए’।

आयशा ने 2004 में ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। आयशा टाकिया ‘डोर’, ‘सलाम-ए-ईश्‍क’, ‘टार्जन’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/BpUmlDWnMAJ/?taken-by=ayeshatakia

Desk Team