दुनिया की खूबसुरत अभिनेत्रियो में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन को मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। ऐश्वर्या राय बच्चन वो काम करने जा रही हैं जो अब तक किसी भारतीय महिला ने नहीं किया है। 70 साल का जश्न मनाते हुए ऐश्वर्या को प्रतिष्ठिïत फेडरेशन रक्वायर में भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी फहरायेंगी। यह आइएफएफएम आस्ट्रेलिया में होने वाला सबसे बड़ा वार्षिक समारोह है ।
ऐश्वर्या को 11 अगस्त की रात वेस्टपैक आईएफएफए पुरस्कार समारोह में विक्टोरिया सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दिलाने में से एक है वह अपनी सुंदरता और योग्यता के कारण पूरे विश्व में फेमस है। जल्द ही ऐश्वर्या अपनी नई फ़िल्म ‘फन्ने ख़ान’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। हाल ही में ऐश कान फिल्मोत्सव में भी शामिल हुई थीं।
निर्देशक मितू भौमिक लांगे ने कहा
हमारे लिए इस बार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का आईएफएफएम में स्वागत करना सम्मान की बात होगी। वह एक इंटरनेशनल हस्ती हैं और आस्ट्रेलियाई दर्शकों में बेहद लोकप्रिय हैं। यह सभी भारतीयों के लिए एक सम्मान की बात होगी, जब वह मेलबर्न की धरती पर भारतीय ध्वज फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनेंगी।”


Download Android App
Download iOS App






