Ayushmann Khurrana की फिल्म ‘बधाई हो’ कर लेगी तीसरे हफ्ते 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर सितारे Ayushmann Khurrana, नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा और गजराज राव की फिल्म बधाई हो दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है।

बॉलीवुड के मशहूर सितारे Ayushmann Khurrana, नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा और गजराज राव की फिल्म बधाई हो दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है। बधाई हो फिल्म ने दूसरे हफ्ते 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

इस तरह से फिल्म ने अब तक 94 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म बधाई हो तीसरे हफ्ते 100 करोड़ की कमाई कर सकती है। यह तो तय है ही कि बधार्ई हो 100 करोड़ क्लब में शामिल होनी वाली आयुष्मान खुराना के कैरियर की पहली फिल्म बन जाएगी।

100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी बधाई हो

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दूसरे हफ्ते में बधाई हो की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में गुरुवार तक कुल 28.15 करोड़ की कमाई की है। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 3.40 करोड़, शनिवार को 6.60 करोड़, रविवार को 8.15 करोड़, सोमवार को 2.60 करोड़, मंगलवार को 2.50 करोड़, बुधावार को 2.35 करोड़ और गुरुवार को 2.55 करोड़ की कमाई दर्ज हुई। भारतीय बाजार में अब तक ये फिल्म कुल 94.25 करोड़ कमा चुकी है।

भारतीय बाजार में फिल्म ने पहले हफ्ते में 66.10 करोड़ की कमाई की थी। बधाई हो सुपर डुपर हिट है। फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी तेज रफ्तार बनी रहेगी।

फिल्म हिचकी ने चीन में की अच्छी कमार्ई

उधर, चीन में रानी मुखर्जी की हिचकी ने भी अब तक अच्छा कलेक्शन निकाला है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ फिल्म ने 1 नवंबर तक चीन के बॉक्स ऑफिस पर 18.66 मिलियन डॉलर यानी करीब 136.32 करोड़ की कमाई दर्ज की। ये उल्लेखनीय है। हिचकी चीन में 12 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

बधाई हो फिल्म Ayushmann Khurrana के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म है

बताते चलें कि महज 20 करोड़ के बजट में बनी ”बधाई हो” फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से Ayushmann Khurrana के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ”अंधाधुन” के नाम दर्ज था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक भारत में अंधाधुन का लाइफ टाइम कलेक्शन 61.15 करोड़ रहा।

Desk Team